14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन पर प्रचंड हमले की तैयारी में पुतिन, 7 लाख रूसी सैनिक...

यूक्रेन पर प्रचंड हमले की तैयारी में पुतिन, 7 लाख रूसी सैनिक जंग को तैयार, नाटो में आई बड़ी ‘दरार’!

Published on

मास्‍को/कीव

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 11 महीने से चल रही जंग में अब नया मोड़ आता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अपने 7 लाख सैनिकों को यूक्रेन में भीषण हमला करने के लिए तैयार रहने को कहा है। रूस की योजना यूक्रेन को यूरोप और नाटो से काटने की है। इस बीच यूक्रेन ने चेतावनी दी है कि जैसे ही ठंड खत्‍म होगी, पुतिन की सेना एक बार फिर से भीषण हमले शुरू कर देगी। इस बीच जहां रूस अपनी जंगी तैयारी को पुख्‍ता कर रहा है, वहीं यूक्रेन के सहयोगी नाटो देशों अमेरिका और जर्मनी में आपस ही सिर फुटव्‍वल शुरू हो गया है। आइए समझते हैं पूरा मामला

विश्‍लेषकों का कहना है कि यूक्रेन में लड़ाई के इतना लंबा खिंचने की उम्‍मीद रूस ने भी लगाई होगी। पुतिन ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन में ‘विशेष सैन्‍य अभियान’ शुरू किया था। द सन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 1 लाख से ज्‍यादा रूसी सैनिकों की इस लड़ाई में मौत हो गई है। पश्चिमी देशों के हथियारों के बल पर यूक्रेन की सेना रूस पर लगातार भीषण हमला कर रही है। इतने नुकसान के बाद भी पुतिन हार नहीं मान रहे हैं। रूस की सेना में 10 लाख सैनिक हैं और 20 लाख रिजर्व सैनिकों को भी बुलाया जा सकता है।

रूस 5 लाख अतिर‍िक्‍त सैनिकों को बुलाने की तैयारी में
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई ने ऐलान किया है कि साल 2023 से देश के सक्रिय सैनिकों की संख्‍या को 15 लाख तक किया जाएगा। यूक्रेन के खिलाफ इतने सैनिकों की तैनाती के बाद भी अभी इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पुतिन बड़ा अभियान शुरू कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक पुतिन अब यूक्रेन को हराने के लिए आखिरी वार की तैयारी कर रहे हैं। यूक्रेन ने चेतावनी दी है कि रूस अब 5 लाख अतिर‍िक्‍त सैनिकों को बुलाने की तैयारी कर रहा है। यह अक्‍टूबर में बुलाए 3 लाख सैनिकों के अतिरिक्‍त होगा।

रूसी मीडिया वोल्‍या मीडिया ने कहा कि रूसी सेना नए हमले की तैयारी में है जिसमें 7 लाख सैनिक हिस्‍सा ले सकते हैं। वोल्‍या की रिपोर्ट की रूस, यूक्रेन या पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने अभी पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि पुतिन यूक्रेन पर दूसरी बार चढ़ाई बोल सकते हैं। इसी वजह से बेलारूस और रूस के बीच में युद्धाभ्‍यास चल रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुतिन इस बार जंग में बेलारूस को भी शामिल कर सकते हैं। इस बीच पुतिन जहां जंग की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, नाटो देशों में विवाद हो गया है।

नाटो देशों में पड़ी फूट, जर्मनी और अमेरिका आपस में उलझे
यूक्रेन को इस समय जंग में जीत के लिए घातक टैंकों की सख्‍त जरूरत है। रूस ने यूक्रेन में अपने सबसे कारगर टैंक टी-90 को उतार दिया है। वहीं अब इससे निपटने के लिए यूक्रेन को जर्मनी और अमेरिका से आस है। उधर, जर्मनी ने अमेरिका को झटका देते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका अपने टैंक यूक्रेन को नहीं देता है, वह भी अपने टैंक को कीव को नहीं देगा। यही नहीं जर्मनी ने यह भी कहा है कि जो सहयोगी देश उसके टैंक को इस्‍तेमाल करते हैं, वे भी उसे यूक्रेन को नहीं दे सकते हैं। इससे पहले ब्रिटेन ने ऐलान किया था कि वह जर्मन टैंकों को यूक्रेन को भेजेगा। इस पूरे मामले से नाटो के अंदर फूट पड़ती दिखाई दे रही है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...