14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकोरोना का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, वैक्सीन ले चुके लोगों के...

कोरोना का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, वैक्सीन ले चुके लोगों के लिए भी बुरी खबर!

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया भर में तबाही मचा रहा कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.5 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में वैक्सिनेटेड लोगों और कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है. यह दावा एक नई रिसर्च में किया गया है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में बताया कि 38 देशों में एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट के मामले मिले हैं जिनमें अमेरिका में 82 प्रतिशत कोरोना केसों के लिए केवल यह वैरिएंट जिम्मेदार है. वहीं, ब्रिटेन के आठ प्रतिशत और डेनमार्क के दो प्रतिशत कोरोना केस इस वैरिएंट की देन हैं. स्टडी के मुताबिक, इस वैरिएंट के उन लोगों को भी संक्रमित करने की अधिक संभावना है जिन्हें टीका लगाया जा चुका है या जिन्हें पहले COVID-19 हो चुका है.

बेहद तेजी से फैलता है ये वैरिएंट
XBB.1.5 स्ट्रेन, Omicron XBB वैरिएंट के परिवार का ही सदस्य है जो Omicron BA.2.10.1 और BA.2.75 सब-वैरिएंट्स का रिकॉम्बिनेंट ( दो अलग-अलग वैरिएंट के जीन्स से मिलकर बनने वाला वायरस) है. XBB और XBB.1.5 अमेरिका में 44 प्रतिशत कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है.

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ECDC) के अनुसार, सबवैरिएंट वर्तमान में अमेरिका में अन्य वेरिएंट की तुलना में 12.5 प्रतिशत तेजी से फैल रहा है.रॉयटर्स के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में 30 प्रतिशत केस इस सबवैरिएंट के ही थे जो पिछले सप्ताह सीडीसी के अनुमानित आंकड़े से 27.6% से भी अधिक है.

ये वैरिएंट वैक्सिनेडेट लोगों को भी कर सकता है संक्रमित
NYC डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड मेंटल हाइजीन के एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि XBB.1.5 COVID-19 का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है, जितना हमें अभी तक पता है, और बाकी वैरिएंट्स की तुलना करें तो इसके उन लोगों को भी संक्रमित करने की अधिक संभावना है जिन्हें कोरोना का टीका लगा हुआ है या जिन्हें पहले COVID-19 की बीमारी हो चुकी है.

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन है जरूरी
उन्होंने टीकाकरण को बढ़ावा देने का आग्रह करते हुए कहा, ”हम अभी तक नहीं जानते हैं कि क्या XBB.1.5 अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. इसलिए COVID-19 की वैक्सीन और अपटेडेड बूस्टर डोज के साथ अपना बचाव ही का सबसे अच्छा तरीका है.

इस वैरिएंट के भारत में कुल 26 मामले
INSACOG के तीन दिन पहले जारी हुए डेटा के अनुसार, भारत में अब तक COVID के XBB.1.5 के कुल 26 मामले पाए गए हैं. यह वैरिएंट अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिल चुका है जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका में COVID मामलों में भारी उछाल के पीछे XBB.1.5 जिम्मेदार है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...