14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइंटरनेशनल आतंकी घोषित होने के बाद 'मक्की' ने जेल से जारी किया...

इंटरनेशनल आतंकी घोषित होने के बाद ‘मक्की’ ने जेल से जारी किया वीडियो, कश्मीर पर उगला जहर

Published on

नई दिल्ली

UNSC की ओर से ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की ने वीडियो जारी किया है। लाहौर की कोट लखपत जेल से जारी किए गए इस वीडियो में मक्की ने अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट (ISIS) के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। इसके साथ ही मक्की ने यह भी कहा कि वह भारत की वजह से ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हुआ है।

UNSC ने घोषित किया इंटरनेशनल आतंकी
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अलकायदा प्रतिबंध समिति ने सोमवार को 68 वर्षीय मक्की को लिस्टेड आतंकवादियों की सूची में शामिल किया। इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने, उन पर यात्रा और हथियार संबंधी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है। इसके लिए भारत और उसके सहयोगी देश कई सालों से कोशिश कर रहे थे।

भारत सरकार की गलत सूचना पर की गयी मेरी Listing
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मक्की ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि मेरी लिस्टिंग का आधार भारत सरकार की गलत सूचना पर आधारित है। मैं ओसामा बिन लादेन, अयमान अल-जवाहिरी या अब्दुल्ला आजम से कभी नहीं मिला, जैसा कि कुछ रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है।” आतंकी मक्की ने कहा कि मुझे आरोपों का जवाब देने या मेरी बात सुने जाने का भी मौका नहीं दिया गया। UNSC ने एकतरफा फैसला करते हुए ग्लोबल टेररिस्ट की सूची में डाल दिया। यह काफी निराशाजनक है।

मक्की ने यह भी कहा कि इस लिस्टिंग के संबंध में किसी उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था ना ही जानकारी दी गई थी। मक्की को 2019 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया था और टेरर फंडिंग के आरोप में नवंबर और दिसंबर 2020 में दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया था। वह सईद और कुछ अन्य LeT और JuD के वरिष्ठ नेताओं के साथ आतंकी वित्त मामलों में सजा काट रहा है।

Kashmir पर फिर उगला जहर
मक्की ने कहा कि वो अल-कायदा और आईएसआईएस के विचारों और कार्यों को पूरी तरह से अलग मानता है। उसने कहा, “मैं इस तरह के समूहों द्वारा किए गए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा की निंदा करता हूं। मैं कश्मीर के संबंध में पाकिस्तान सरकार की प्रमुख स्थिति में विश्वास करता हूं।”

Latest articles

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...