8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस से गोवा आ रहे विमान में बम होने की अफवाह, डायवर्ट...

रूस से गोवा आ रहे विमान में बम होने की अफवाह, डायवर्ट कर उज्बेकिस्तान भेजा गया प्लेन

Published on

मॉस्को

रूस की राजधानी मॉस्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा जाने वाली एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने अफवाह के कारण उसे डायवर्ट कर दिया गया है। बम की अफवाह के प्लेन को शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि गोवा के लिए जाने वाले चार्टर्ड विमान में बम की धमकी के बाद शनिवार को उसे उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह सवा चार बजे हवाई जहाज को दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था।

उन्होंने कहा कि यह विमान अज़ूर एयर की ओर से संचालित की जा रही थी, जिसकी उड़ान संख्या AZV2463 थी। यह भारतीय हवाई क्षेत्र में आता उससे पहले ही इसे डायवर्ट किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, ‘डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक के मुताबिक 12:30 बजे एक ईमेल उन्हें मिला था। इसमें उन्हें विमान में बम होने के बारे में बताया गया था।’ इससे दो सप्ताह पहले एक विमान को बम की धमकी के बार गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

पहले भी बम होने की मिली थी सूचना
इससे दो सप्ताह पहले भी रूस के विमान में बम होने की सूचना मिली थी। एक बयान जारी कर रूसी दूतावास ने कहा था कि मॉस्को से गोवा जाने वाले अजूर एयर के विमान में कथित तौर पर बम होने की खबर के बारे में भारतीय अधिकारियों ने उन्हें चेताया था। इसके बाद तुरंत विमान को जामनगर के भारतीय वायु सेना बेस पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इस विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे। जांच के बाद पाया गया इसमें कोई बम नहीं था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...