11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन वालों को भी नहीं छोड़ रहा,...

कोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन वालों को भी नहीं छोड़ रहा, जानें- क्या हैं इसके लक्षण

Published on

नई दिल्ली,

पूरी दुनिया में अन्य वेरिएंट्स की तुलना में कोरोना का नया XBB.1.5 वेरिएंट ज्यादा चिंता बढ़ा रहा है. वैक्सिनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में कोविड 19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले कोरोना के ओमिक्रॉन XBB.1.5 वैरिएंट के कारण हो रहे हैं.

Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के लिए जिम्मेदार यह वैरिएंट भारत में फैल रहा है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के अंदर इस वैरिएंट के अलग-अलग शहरों में करीब 26 केस मिल चुके हैं.

महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने ट्विटर पर बताया कि यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में अधिक बेहतर तरीके से प्रतिरक्षा का सामना कर सकता है. कई मॉडल से पता चलता है कि XBB 1.5 वैरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ट्रांसमिशन और इन्फेक्शन रेट के मामले में बहुत खतरनाक है. वहीं, भारत में इसके कई केस सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं.

मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”विडंबना यह है कि दुनिया अभी जिस सबसे खराब वैरिएंट का सामना कर रही है, वह वास्तव में XBB है.”

क्या बला है ये XXB.1.5 वैरिएंट ?
XXB.1.5 कोरोनावायरस का एक सब वैरिएंट है और यह अमेरिका में फैले कोरोना के 40 प्रतिशत केसों के लिए जिम्मेदार है. कई रिसर्च में ये पता चला है कि XXB.1.5 पिछले वैरिएंट्स की तुलना में काफी तेजी से संक्रमण फैलाता है.

सरल शब्दों में कहें तो XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का रिकॉम्बिनेंट (दो अलग-अलग वैरिएंट के जीन्स से मिलकर बनने वाला वायरस) हैं. वायरोलॉजिस्ट जी कांग के अनुसार, XXB उन सभी ओमिक्रॉन सबवैरिएंट्स की तरह है जो लोगों को तेजी से संक्रमित करते हैं क्योंकि ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने में सक्षम हैं.

महामारी वैज्ञानिक ने कहा कि XXB.1.5 संभवता एक अमेरिकी मूल का रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट है जो पुराने XBB की तुलना में 96 प्रतिशत तेज है. यह अक्टूबर में न्यूयॉर्क क्षेत्र में सबसे पहले सामने आया था जिसके बाद से ही यह अमेरिका के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है.

XBB.1.5 वेरिएंट के लक्षण
अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना का XXB.1.5 वेरिएंट एक रिकॉम्बिनेशन वेरिएंट है जो पुराने XBB की तुलना में काफी तेज है. इसके प्रमुख लक्षणों में नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, छींक, ठंड, खांसी और आवाज का कर्कश होना शामिल हैं.

बाकी वेरिएंट्स से कैसे अलग है XXB.1.5
स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया कि कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं जो XBB15 को अन्य ऑमिक्रॉन वेरिएंट से अलग करते हैं.

-इनमें सबसे पहला फैक्टर है कि यह अभी तक सामने आए वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी और बेहतर तरीके से इम्युनिटी से बच निकलने में सक्षम है.

-यह आसानी से मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है और आक्रमण करने के मामले में भी बाकी वैरिएंट्स से अच्छा और तेज है.

-यह पुराने XBB या BQ की तुलना में बहुत तेजी से फैलता है.

-यह जहां भी प्रभावी है, वहां मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है.

-पुराने वुहान 1.0 या ओमीक्रोन पर असरदार टीके इस वैरिएंट पर भी काम करेंगे, इसे लेकर संशय है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...