12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर दंगे के आरोप तय, अब गंभीर धाराओं...

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर दंगे के आरोप तय, अब गंभीर धाराओं में चलेगा केस

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई का हिंसक विरोध करते हुए इलाके में दंगा फसाद और पथराव करने के मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान समेत 24 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किये हैं. कोर्ट ने कहा कि मुलजिमों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पुलिस के पास मौजूद सामग्री मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त है. राउज़ एवेन्यू कोर्ट में अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे होगी.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों पर संपूर्णता और समग्रता से विचार करने के बाद कोर्ट ने पाया कि प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री है. कोर्ट ने मामले में IPC की धारा 147 (दंगा), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 186 (लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना), 353 (हमला या आपराधिक बल) के तहत आरोप तय किये हैं.

कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ दंगा भड़काने, दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना, लोक सेवके को उसके सार्वजनिक कार्यों के निर्वाह में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने मामलों में 8 आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य और ठोस सामग्री के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया. कोर्ट ने उनको आरोप मुक्त करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए रिकॉर्ड में कोई ठोस सामग्री नहीं है. दरअसल, मई 2022 में दक्षिण दिल्ली में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध के मामले में दंगे भड़काने और पुलिसकर्मियों पर पथराव की घटनाएं हुई थीं. इनके पीछे इन आरोपियों की भूमिका थी.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...