12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीय'अब नहीं...' BBC की गुजरात दंगों वाली डॉक्यूमेंट्री का 302 हस्तियों ने...

‘अब नहीं…’ BBC की गुजरात दंगों वाली डॉक्यूमेंट्री का 302 हस्तियों ने जताया विरोध

Published on

नई दिल्ली

बीबीसी की गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर देश के रिटायर्ड जजों, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने बीबीसी को लेटर लिखा है। लेटर में कहा गया है बीबीसी की India: The Modi Question डॉक्यूमेंट्री ब्रिटिश साम्राज्य के भम्र के फिर से उठने का सबूत है। लेटर में कहा गया है कि अब नहीं, ना हमारे नेता के साथ और ना ही भारत के साथ। लेटर में कहा गया है कि इस डॉक्यूमेंट्री में भारत के प्रति बीबीसी का पूर्वाग्रह और नकारात्म सोच दिखाई देती है। इस लेटर पर 302 लोगों के साइन हैं। इसमें 13 रिटायर्ड जज, 133 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स(22 राजदूत) और 156 आर्म्ड फोर्सेज के ऑफिसर शामिल हैं। इस लेटर के कोऑर्डिनेटर पूर्व रॉ चीफ संजीव त्रिपाठी और पूर्व राजदूत बी. मुखर्जी हैं।

भ्रामक और एकतरफा रिपोर्टिंग
लेटर में बीबीसी की सीरीज को लेकर कहा गया है कि यह न केवल भ्रामक और स्पष्ट रूप से एकतरफा रिपोर्टिंग है बल्कि यह एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में भारत के अस्तित्व के 75 साल पुराने आधार पर कई आधार सवाल उठाती है। वह देश जो लोगों की इच्छा के अनुरूप काम करता है। लेटर में कहा गया है कि सीरीज में साफ तौर पर तथ्यात्मक गलतियों के अलावा ‘कथित रूप से’ शब्दों का बार-बार यूज जो (तथ्यात्मक रूप से नहीं) किया गया है। डॉक्यूमेंट्री में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी ध्यान नहीं रखा गया है।

भारत ने दर्ज कराया था विरोध
भारत ने साल 2002 में हुए गुजरात में हुए दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को ‘दुष्प्रचार का एक हिस्सा’ करार दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी है। साथ ही इसमें औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना था कि यह एक विशेष ‘गलत आख्यान’ को आगे बढ़ाने के लिए दुष्प्रचार का एक हिस्सा है। बागची का कहना था कि यह हमें इस कवायद के उद्देश्य और इसके पीछे के एजेंडा के बारे में सोचने पर मजबूर करता हैं।

बीबीसी की तरफ से दी गई थी सफाई
भारत के विरोध के बाद बीबीसी की तरफ से इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर सफाई जारी की गई थी। बीबीसी ने कहा था कि यह डॉक्यूमेंट्री काफी रिसर्च करने के बाद बनाई गई है। इस डॉक्यूमेंट्री में महत्वपूर्ण मुद्दों को निष्पक्षता से सामने रखने करने की कोशिश की गई है। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि डॉक्यूमेंट्री पर उच्चतम संपादकीय मानकों के अनुसार गहन शोध किया गया। प्रवक्ता ने कहा था कि इसके लिए विभिन्न राय रखने वाले लोगों, गवाहों और एक्सपर्ट्स से संपर्क किया गया है।

ब्रिटिश पीएम ने किया था मोदी का बचाव
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बीबीसी के विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचाव में उतरे थे। बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि 2002 के गुजरात दंगों में भारतीय नेता की कथित भूमिका के बारे में ब्रिटिश सरकार को पता था। सुनक से जब यह पूछा गया कि क्या वह बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में किये गये दावों से सहमत हैं। इन दावों में कहा गया था कि ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के कुछ राजनयिक जानते थे कि ‘उस समय नरेन्द्र मोदी सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। इस पर उन्होंने कहा कि वह विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद, पाकिस्तानी मूल के इमरान हुसैन की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...