12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रद्धा मर्डर केस: 100 से ज्यादा गवाह और फोरेंसिक सबूत- 3000 पेज...

श्रद्धा मर्डर केस: 100 से ज्यादा गवाह और फोरेंसिक सबूत- 3000 पेज का ड्राफ्ट, जल्द दाखिल हो सकती है चार्जशीट

Published on

नई दिल्ली

देशभर में चर्चित श्रद्धा वालकर मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों का दावा है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे कोर्ट में दाखिल कर सकती है। फिलहाल लीगल एक्सपर्ट इस मामले की ड्राफ्ट चार्जशीट को देख रहे हैं। गणतंत्र दिवस के बाद जनवरी के ही किसी तारीख को चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने 3000 से ज्यादा पेज की ड्राफ्ट चार्जशीट में 100 गवाहों के बयानों के अलावा फोरेंसिक और इलेक्ट्रोनिक सबूतों को आधार बनाया है। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में आफताब पूनावाला को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

DNA रिपोर्ट और पोस्टमार्टम एनालिसिस भी शामिल
दिल्ली के महरौली-छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियों और उनकी DNA रिपोर्ट में दिसंबर, 2022 में इस बात की पुष्टि हुई थी कि ये अवशेष श्रद्धा वालकर की है। वहीं, श्रद्धा वालकर के लिव-इन पार्टनर और हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला ने पूलिस पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल करलिया है। इसके अलावा उसके नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी इस चार्जशीट में शामिल की गई है। दिल्ली पुलिस ने जंगलों से बरामद श्रद्धा वालकर की करीब 23 हड्डियों का एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम एनालिसिस भी करवाया था। इसमें श्रद्धा की लाश को आरी और बड़े चाकू से काटे जाने की बात सामने आई थी।

आफताब पूनावाला पर आरोप है कि 18 मई, 2022 को उसने दिल्ली के छतरपुर इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या की थी। सबूत मिटाने के लिए श्रद्धा की लाश को 35 टुकड़ों में काटकर घर के रेफ्रिजरेटर में छिपाकर रखा। इसके बाद कई दिनों तक देर रात ये टुकड़े महरौली के जंगल में फेंककर ठिकाने लगा दिए थे। वहीं, लाश को काटने में इस्तेमाल की गई आरी को कथित तौर पर गुरुग्राम की झाड़ियों में और मांस काटने वाले चाकू को दक्षिण दिल्ली में ही एक डस्टबिन में फेंक दिया था।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...