10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को लगी गोली

Published on

कैलिफोर्निया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है. जिसमें कम से कम 16 लोगों को गोली लगी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दरअसल, ये गोलीबारी कैलिफोर्निया मोंटेरे पार्क (Monterey Park ) में हुई.

अमेरिकी मीडिया के ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मॉन्टेरी पार्क चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार की रात करीब 10 बजे (अमिरका के समयानुसार) यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. फायरिंग में कम से कम 16 लोगों को गोली लग गई. मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है.

5 दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी
बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी. जिसमें 17 वर्षीय मां और छह महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया था. तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कम से कम दो संदिग्ध हैं, जो पकड़े नहीं गए हैं. यह हिंसा नहीं, बल्कि टारगेट किलिंग थी.

नवंबर में फिलाडेल्फिया में फायरिंग में मारे गए थे 10 लोग
पिछले साल 2022 नवंबर में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना की वीडियो और तस्वीरों को लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. इससे पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में गोलीबारी की एक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी हैं. यह घटना नॉर्थ कैरोलिना के Raleigh की है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...