10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजराइल में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लाखों...

इजराइल में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लाखों लोग

Published on

नई दिल्ली,

इजराइल में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर हैं. ये लोग नेतन्याहू की सरकार के न्यायिक प्रणाली में बदलाव की योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इनका आरोप है कि न्यायिक प्रणाली में बदलाव की योजना से देश के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को खतरे में डाल दिया है. आरोप है कि सरकार के इस फैसले से कोर्ट की शक्तियां कम होंगी.

इजराइली मीडिया द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक खिलाफ शनिवार रात एक लाख से अधिक लोग तेल अवीव में सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इसे इजराइल के इतिहास का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया गया है. इसके अलावा यरुशलम, हाइफा, बेर्शेबा, हर्ज़लिया समेत देश भर के कई शहरों में हजारों लोगों ने सड़कों पर रैली भी निकाली.

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते भी तेल अवीव में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक तब यहां पर 80 हजार से अधिक लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे. प्रदर्शनों के चलते मध्य तेल अवीव में कई सड़कों को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया. जिन्हें हटाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि न्याय मंत्री यारिव लेविन द्वारा लाए गए प्रस्तावों से हाईकोर्ट की न्यायिक समीक्षा शक्तियों पर प्रभाव पड़ेगा और जजों की नियुक्ति पर राजनीतिक नियंत्रण होगा, जिससे न्यायपालिका को कमजोर किया जा सकता है.

‘जाहिर है कि कुछ गलत हो रहा है’
इजरायली लेखक डेविड ग्रॉसमैन ने भीड़ को संबोधित किया और कहा, “इजरायल की स्थापना इसलिए की गई ताकि दुनिया में एक जगह हो जहां यहूदी लोग घर जैसा महसूस करें. लेकिन अगर इतने सारे इस्राइली अपने ही देश में अजनबी महसूस करते हैं तो जाहिर है कि कुछ गलत हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब अन्धकार की घड़ी है. अब खड़े होने और चिल्लाने का समय है कि इस जमीन में हमारी आत्मा बसती है. आज हो भी होता है, वह निर्धारित करेगा कि हम कौन हैं और हमारे बच्चे क्या बनेंगे. क्योंकि अगर इज़राइल अब बदलता है तो जिस उम्मीद से इसे बनाया गया था, भगवान न करे फिर यह निश्चित रूप से खत्म हो जाएगा.

लोकतंत्र हमेशा तानाशाही को हराएगा: पूर्व रक्षा मंत्री
रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व रक्षा मंत्री और विरोध कर रहे प्रमुख नेतामोशे या’लोन ने प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को “अपराधियों की तानाशाही” बताया. उन्होंने कहा कि एक राज्य जिसमें प्रधानमंत्री सभी जजों की नियुक्ति करेगा, उसके लिए एक नाम है, तानाशाह. जिस तरह से हमने सीरिया और मिस्र को तबाह करने से रोका, हम नेतन्याहू को भी इजराइल ऐसा करने से रोकेंगे. हमें ऐसा करना ही होगा क्योंकि हम राज्य और उसके भविष्य की परवाह करते हैं. लोकतंत्र हमेशा तानाशाही को हराएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...