8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK: धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर हिंदू महिला का अपहरण, आरोपियों...

PAK: धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर हिंदू महिला का अपहरण, आरोपियों ने 3 दिन तक किया रेप

Published on

कराची ,

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में इस्लाम कबूल करने से इनकार करने पर शादीशुदा हिंदू महिला को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है. वहीं, एक स्थानीय हिंदू नेता ने कहा कि रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में नाकामयाब रही है. पीड़ित लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

एजेंसी के मुताबिक पीड़िता ने कहा है कि अपहरण करने वालों ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दवाब बनाया. इतना ही नहीं, ऐसा न करने पर आरोपियों ने रेप किया.पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि उमरकोट जिले के समारो में आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की थी. लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है.

वहीं पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था. पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उसके साथ 3 दिन तक बलात्कार किया गया. पीड़िता ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...