15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयकिस इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर सरकार ने YouTube पर ब्लॉक करा...

किस इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर सरकार ने YouTube पर ब्लॉक करा दी PM मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री?

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को यूट्यूब पर ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) से भी करीब 50 ऐसे ट्विट्स को हटाने को कहा गया है, जिनमें इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक साझा किए गए थे।सूत्रों के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव ने शुक्रवार (20 जनवरी) को आईटी रूल्स 2021 के तहत दी गई इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ब्लॉक करने का आदेश जारी किया। यूट्यूब पर ट्विटर, दोनों ने इन आदेशों को मान भी लिया है।

सरकार ने किस इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया?
आईटी एक्ट 2021 के रूल नंबर 16 में किसी आपात स्थिति में सरकार द्वारा किसी कंटेंट को ब्लॉक करने से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं। आईटी रूल्स को इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 के नाम से भी जाना जाता है, जो 25 फरवरी 2021 से प्रभाव में आया था। इस रूल में कहा गया है कि किसी आपात स्थिति में अगर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को लगता है और वह संतुष्ट हैं कि जनहित में किसी सूचना को ब्लॉक करना चाहिए तो वह जरूरी कदम उठा सकते हैं।

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर क्या है सरकार का पक्ष?
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि बीबीसी द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री India: The Modi Question पूरी तरह प्रोपेगेंडा है। इसमें सब एककुछ एक तरफा है और औपनिवेशिक मानसिकता से चीजें दिखाई गई हैं। बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री को खुद बीबीसी ने भारत में जारी नहीं किया, बल्कि यूट्यूब पर कुछ समय के लिए जारी कर हो गई थी।

3 मंत्रालयों ने डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद लिया ब्लॉक का फैसला
सूत्रों का कहना है कि विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉक्यूमेंट्री देखी और पाया कि इसमें सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की साख पर सवाल हैं। साथ ही सरकार पर भी कई गैर-जिम्मेदापराना आरोप में हैं। तमाम तथ्यों को परखने के बाद पाया गया कि यह डॉक्यूमेंट्री भारत की निजता व संप्रभुता का हनन करती है, इसीलिए यूट्यूब को इसे हटाने को निर्देश दिया गया।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...