14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराष्ट्रीयमुस्लिम लड़की की अपील पर पिघले CJI, हिजाब मामले की तुरंत सुनवाई...

मुस्लिम लड़की की अपील पर पिघले CJI, हिजाब मामले की तुरंत सुनवाई करने पर सहमत

Published on

नई दिल्ली

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ हिजाब मामले की तुरंत सुनवाई करने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने मामले पर गौर करते हुए इसे तीन जजों की बेंच के समक्ष भेजने का फैसला किया है। दरअसल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले भी सुनवाई कर चुका है। लेकिन दो जजों की बेंच ने जो फैसला दिया वो उलझाने वाला था। एक जज की राय कुछ और थी जबकि दूसरे की कुछ और।

एडवोकेट मीनाक्षी अरोड़ा ने सुप्रीम कोर्ट के सामने मुस्लिम लड़की की व्यथा बयां की। उनका कहना था कि कर्नाटक सरकार ने स्कूल कॉलेजों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हाईकोर्ट ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। लेकिन मुस्लिम लड़की को एग्जाम में बैठना है। उनका कहना था कि इस मामले की तुरंत सुनवाई की जाए जिससे लड़की परीक्षा में बैठ सके।

मीनाक्षी अरोड़ा का कहना था कि पहले ही लड़कियों का एक साल खराब हो चुका है। याचिका दाखिल करने वाली लड़की की हिमायत करते हुए उनका कहना था कि उसको परीक्षा में बैठना है। इसके बाद उसे किसी दूसरे निजी संस्थान में दाखिला लेना है। अगर हिजाब पर प्रतिबंध जारी रहा तो वो एग्जाम में कैसे बैठ पाएगी। उनकी शीर्ष अदालत से अपील थी कि इस मामले में तुरंत न्याय किया जाए।

सीजेआई ने उनकी अपील पर गौर करते हुए कहा कि वो लड़की की परेशानी समझते हैं। उन्हें भी लगता है कि ऐसे हालात में तत्काल सुनवाई किए जाने की जरूरत है। सीजेआई ने कहा कि वो इस मामले को तीन जजों बेंच के समक्ष लिस्ट कराने जा रहे हैं।

हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने 2022 में सुनवाई की थी। लेकिन 22 सितंबर को दिया फैसला उलझाने वाला था। जस्टिस हेमंत गुप्ता का कहना था कि हिजाब को लेकर सरकार और हाईकोर्ट का स्टैंड ठीक है। वो इसे बैन करने पर सहमत थे। जबकि जस्टिस सुधांशु धूलिया का कहना था कि हिजाब पर बैन लगाना सही नहीं है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...