14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीय'मेरे कंधे पर बंदूक रखकर...', सरकार और न्‍यायापालिका की रार पर पूर्व...

‘मेरे कंधे पर बंदूक रखकर…’, सरकार और न्‍यायापालिका की रार पर पूर्व जज बोले- ऐसी तू-तू मैं-मैं शोभा नहीं देती

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज आरएस सोढ़ी ने सरकार और न्‍यायापालिका के रार पर फिर बोला है। उन्‍होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू को सलाह दी है कि वह उनके कंधों पर बंदूक रखकर नहीं चलाएं। कलीजियम के जरिये जजों की नियुक्ति के मामले पर सोढ़ी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को हाईजैक कर लिया है। उनके इस बयान का हवाला दिया जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आरएस सोढ़ी के इस बयान को शेयर किया था। इसी के बाद रिटायर्ड जज ने नसीहत दी है। वह यह भी बोले हैं कि सरकार और न्‍यायपालिका के बीच ऐसी तू-तू मैं-मैं शोभा नहीं देती है।

आरएस सोढ़ी ने केंद्रीय कानून मंत्री को धन्‍यवाद किया कि उन्‍होंने इस मुद्दे को उठाया। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए सेक्रेटेरियट की जरूरत बताई है। न्‍यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए सोढ़ी बोले- ‘मैं कानून मंत्री को धन्‍यवाद देता हूं कि उन्‍होंने इस मुद्दे को उठाया। लेकिन, मैं राजनीतिक व्‍यक्ति नहीं हूं। मेरे कंधे पर बंदूक रखकर नहीं चलानी चाहिए। यह मेरी निजी राय है कि कलीजियम सिस्‍टम असंवैधानिक है। हाईकोर्ट और सुप्रीम में एक सचिवालय होना चाहिए। ‘

पूर्व जज ने दी नसीहत
सोढ़ी बोले, ‘यह कैसे मुमकिन है कि कुछ जज मिलकर जजों की नियुक्ति करें? दो या तीन जज एक साथ कैसे फैसला ले सकते हैं? कॉलेजियम सिस्‍टम नाकाम है।’ यह और बात है कि उन्होंने जजों की नियुक्ति के मामले में संवैधानिक निकायों को सार्वजनिक आलोचना से बचने की नसीहत दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसके पहले कलीजियम विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस आरएस सोढ़ी के बयान को शेयर किया था। उन्‍होंने लिखा था कि यही सबसे समझदारी वाला नजरिया है।

क्‍या बोले थे आरएस सोढ़ी
न्‍यायापालिका, कार्यपालिका और विधायिका को लेकर जारी बहस के बीच सोढ़ी ने कहा था कि कानून बनाने में संसद सर्वोच्‍च है। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट कानून को परख सकता है। सरकार के बजाय खुद जजों की नियुक्ति करने का मतलब यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को हाईजैक किया है। जस्टिस सोढ़ी के इंटरव्‍यू की क्लिप पोस्‍ट करते हुए किरेन रिजीजू ने लिखा था कि ज्‍यादातर लोगों का यही नजरिया है। ये सिर्फ वो लोग हैं जो संविधान के प्रावधान का असम्‍मान करते हैं जिन्‍हें लगता है कि वो संविधान से ऊपर हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...