8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी खलिस्तान समर्थकों के निशाने पर हिंदू मंदिर, 15...

ऑस्ट्रेलिया में भारत विरोधी खलिस्तान समर्थकों के निशाने पर हिंदू मंदिर, 15 दिन में तीसरी बार हुआ हमला

Published on

मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणपूर्वी राज्य विक्टोरिया में एक पखवाड़े में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का तीसरा मामला सामने आया है। मीडिया में सोमवार को आई खबर के अनुसार, विक्टोरिया स्थित मंदिर में कथित तौर पर “खालिस्तान समर्थकों” ने तोड़फोड़ की है और वहां दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे। ऑस्ट्रेलिया टुडे वेबसाइट के मुताबिक, मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क में स्थित ‘हरे कृष्ण मंदिर’ के रूप में प्रसिद्ध ‘इस्कॉन’ मंदिर की दीवारों को तोड़ दिया गया और वहां भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस्कॉन मंदिर के संचार निदेशक भक्त दास ने कहा, ”हम पूजा स्थल के सम्मान की इस घोर उपेक्षा से हैरान और नाराज हैं।”

वहीं इस हमले के बाद, ”विक्टोरिया पुलिस में एक शिकायत दर्ज की गई है और अपराधियों को पकड़ने में मदद के लिये उन्हें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई जा रही है।” पिछले एक पखवाड़े में देश में इस तरह का यह तीसरा मामला है। 16 जनवरी को कैरम डाउन्स, विक्टोरिया में ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर में भी इसी तरह से तोड़फोड़ की गई थी। वहीं, 12 जनवरी को मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर को ‘असामाजिक तत्वों’ द्वारा भारत विरोधी नारों के साथ विरूपित किया था। विक्टोरिया की कार्यवाहक प्रीमियर जसिंटा एलन ने ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ को बताया, ”सभी विक्टोरियाई लोग नस्लवाद, निंदा और घृणा से मुक्त अपने विश्वास का पालन करने के हकदार हैं।”

सांसद ने की निंदा
उन्होंने कहा कि, ”यह व्यवहार अधिकांश विक्टोरियाई लोगों की सोच को नहीं दर्शाता है। विक्टोरिया की विविधता हमारी सबसे मजबूत संपत्तियों में से एक है, और हम इन हमलों की निंदा करते हैं।” इस्कॉन मंदिर पर यह हमला विक्टोरियन बहु-विश्वास नेताओं की विक्टोरियाई बहुसांस्कृतिक आयोग के साथ एक आपातकालीन बैठक के ठीक दो दिन बाद हुआ, जिसके बाद कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हिंदुओं के प्रति नफरत फैलाने के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था। विक्टोरियन लिबरल पार्टी के सांसद ब्रैड बैटिन ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि, ‘ये घटिया है। हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए।’

पुलिस की पकड़ से आरोपी दूर
संसद के संघीय सदस्य जोश बर्न्स ने भी एक बयान जारी कर कहा, ”अल्बर्ट पार्क में हरे कृष्ण मंदिर पर घृणित हमले के बारे में जानकर आज मैं स्तब्ध रह गया।” हाल के हफ्तों में मेलबर्न में हिंदू पूजा स्थलों के खिलाफ बर्बरता की यह तीसरी घटना है। आईटी परामर्शदाता और इस्कॉन मंदिर के भक्त शिवेश पांडे ने कहा, “विक्टोरिया पुलिस पिछले दो हफ्तों में उन लोगों के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रही है, जो शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के खिलाफ अपना नफरत भरा एजेंडा चला रहे हैं।” वहीं, भारत सरकार ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की निंदा की और कहा कि इस मामले को कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ उठाया गया है और अपराधियों के खिलाफ तेजी से जांच करने के लिए कहा गया है। भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त बैरी ओ’फारेल ने भारतीय हस्तक्षेप के बाद एक बयान जारी किया। उन्होंने ट्वीट किया, ”हम मेलबर्न में दो हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ से स्तब्ध हैं। इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी जांच कर रहे हैं।”

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...