14.9 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयस्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू से बदसलूकी, साथी समेत विमान से...

स्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू से बदसलूकी, साथी समेत विमान से उतारा गया यात्री

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोप है कि यात्री ने केबिन क्रू के साथ गलत व्यवहार किया. हंगामा होने के बाद आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत कराया. बाद में आरोपी यात्री और उसके साथी को विमान से उतार दिया गया. दोनों को सुरक्षा दल को सौंप दिया गया है. इस संबंध में स्पाइसजेट की तरफ से बयान भी जारी किया गया है.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि घटना 23 जनवरी, 2023 की है. स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन का विमान (SG-8133) दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था. दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने गलत और अनुचित तरीके से व्यवहार किया. मामले में क्रू मेंबर्स ने PIC और सुरक्षा कर्मचारियों को सूचित किया. यात्री और उसके साथी को उतार कर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया है.

वीडियो में यात्री को समझाते दिख रहीं केबिन क्रू
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इसमें ‘बुजुर्ग’ यात्री को केबिन क्रू की तरफ से समझाइश दी जा रही है. बुजुर्ग पैसेंजर कहते हैं कि मैंने कुछ गलत नहीं बोला है. मैं आपके पिता की उम्र का हूं. हालांकि, इस दौरान केबिन क्रू उन्हें समझाने की कोशिश करती रहीं. बाद में आसपास बैठे लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और बुजुर्ग को शांत कराया. इस बीच, दूसरी केबिन क्रू मौके पर पहुंची और अपनी साथी को लेकर आगे निकल गई.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...