8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल और अमेरिका ने शुरू किया सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास, ईरान पर हमले...

इजरायल और अमेरिका ने शुरू किया सबसे बड़ा युद्धाभ्‍यास, ईरान पर हमले की तैयारी! भड़केगा तनाव

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका और इजरायल ने सोमवार से ईरान के खिलाफ एक बड़ी मिलिट्री एक्‍सरसाइज शुरू कर दी है। एक सीनियर अमेरिकी रक्षा अधिकारी की मानें तो इस युद्धाभ्‍यास का मकसद ईरान को यह संदेश देना है कि यूक्रेन में जारी जंग अमेरिका का ध्‍यान नहीं भटका सकती है। साथ ही चीन को भी इस युद्धाभ्‍यास से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी गलतफहमी में न रहे और किसी भी समय बड़े सैन्‍य बल को कहीं भी भेजा जा सकता है।

जेट्स से लेकर ड्रोन तक
इस युद्धाभ्‍यास को जुनिपर ओक 23 नाम दिया गया है। रक्षा सूत्रों की मानें तो यह अमेरिका और इजरायल के बीच अभी तक का सबसे विशाल युद्धाभ्‍यास है। इस युद्धाभ्यास में बड़े स्‍तर पर एयरक्राफ्ट हिस्‍सा ले रहे हैं। साथ ही इजरायल के रक्षा बलों के साथ काफी गहनता के साथ आपसी सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा भारी मात्रा में गोला-बारूद भी इसका हिस्‍सा होंगे।

23 जनवरी से लॉन्‍च हुए इस युद्धाभ्‍यास में 6400 अमेरिकी सैनिकों के साथ 1100 इजरायली सैनिक शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा B-52 बॉम्‍बर्स समेत 142 एयरक्राफ्ट होंगे। इसमें से 100 एयरक्राफ्ट अमेरिकी सेना के हैं। चार एफ-35 फाइटर जेट्स, 45 F/A -18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान और दो एमक्‍यू-9 रीपर ड्रोन्‍स इसमें अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

क्‍या है इस युद्धाभ्‍यास का मकसद
अमेरिकी नौसेना का एक कैरियर स्‍ट्राइक ग्रुप और छह इजरायली जहाज भी इसका हिस्‍सा हैं। जनरल माइकल एरिक कुरिला जो अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर हैं, उनका कहना है कि जूनिपर ओक वह संयुक्‍त ऑल डोमेन युद्धाभ्‍यास है जो हवा, जमीन और समंदर के अलावा अंतरिक्ष में भी हमारे साथियों के साथ पारस्‍परिकता को बेहतर करती है। इसके अलावा दुश्‍मनों को जवाब देने की क्षमता को बढ़ाती है। साथ ही मध्‍य पूर्व में अमेरिका की प्रतिबद्धताओं को मजबूत करती है।

होते रहेंगे ऐसे अभ्‍यास
एक सीनियर रक्षा अधिकारी का मानना है कि यह युद्धाभ्‍यास यह बताने के लिए काफी है कि हम एक ही समय में क्‍या-क्‍या कर सकते हैं। उन्‍होंने इस तरफ भी ध्‍यान दिलाया कि चीन पर पूरा ध्‍यान है और यूरोप में करीब 100,000 सैनिक नाटो और यूक्रेन की मदद के लिए मौजूद हैं। लेकिन इसके बाद भी अमेरिका अपनी ताकत आजमाने से पीछे नहीं हटेगा और अपनी प्राथमिकताओं को ध्‍यान में रखते हुए बड़े स्‍तर पर अभ्‍यास करता रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...