6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशख्स ने किया भविष्य यात्रा का दावा, बोला- 2023 में होगी एलियन...

शख्स ने किया भविष्य यात्रा का दावा, बोला- 2023 में होगी एलियन से जंग, तारीखें भी बताई

Published on

लंदन,

एक इंसान ने दावा किया है कि वो साल 2869 से लौटकर आया है. उसने टाइम ट्रैवल किया है. इसके साथ ही उसने भविष्य भी देखा है. उसका कहना है कि साल 2023 में एलियन और इंसानों के बीच जंग होगी. समुद्र में ऐतिहासिक खोज होंगे. साथ ही भयानक तबाही वाले भूकंप आएंगे. एलियन और इंसानों की जंग पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक होगी.

इस इंसान ने टिकटॉक का इस्तेमाल करके लोगों को ये चेतावनियां दी हैं. उसने कहा कि साल 2023 के अंत तक पृथ्वी के लोगों को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ेगा. दूसरी दुनिया के एलियन से इंसानों का युद्ध होगा. यह युद्ध कई दिशाओं में होगा. यानी इंटर-डायमेंशनल होगा.

इस इंसान ने अपने टिकटॉक पर प्रोफाइल का नाम बेयॉन्डटाइमट्रैवलर रखा है. वह यह दावा करता है कि वह साल 2869 से है. प्रोफाइल पर लिखा है- सभी को चेतावनी देता हूं कि मैं एक असली टाइम ट्रैवलर हूं. यहां इस साल होने वाली बड़ी घटनाओं का संक्षिप्त ब्योरा दे रहा हूं.
टाइम ट्रैवलर ने बताया कि अमेरिका पर तो बहुत बड़ी आपदा आएगी. उसने तारीखों की लिस्ट भी जारी की है. जानिए टाइम ट्रैवलर किस तारीख को क्या होने का दावा कर रहा है.

  1. 18 मार्च 2023 को अलास्का के विसिलर में 8.1 तीव्रता का भूकंप आएगा. भयानक तबाही होगी.
  2. 26 जून 2023 प्रशांत महासागर में ब्लू व्हेल से बड़ा जीव मिलेगा. वह 350 फीट लंबा होगा.
  3. 01 अक्टूबर 2023 को Goloth नाम की प्रजाति दिखेगी. जो इंसानों से बहुत ज्यादा बुद्धिमान होगी.

इसके बाद ही एलियन और इंसानों के बीच अंतरिक्षीय लड़ाई शुरू होगी. टाइम ट्रैवलर ने कहा कि एलियन आ रहे हैं हमारी तरफ. इस टिकटॉक क्लिप पर कमेंट करने वाले भी अलग-अलग विचार रख रहे हैं. एक ने मजाक किया कि ऐसा लग रहा है कि साल 2023 बहुत अच्छा होने वाला है. एक ने कहा कि ये चीजें मैं साल 2021 से देख रहा हूं.

यह रहस्यमयी टिकटॉकर पहला व्यक्ति नहीं है, जो इस तरह के दावे कर रहा है. और भी लोग इस तरह के दावे पहले कर चुके हैं. इसके अलावा एक अन्य टिकटॉकर, जिसका प्रोफाइल timevoyaging है, उसने कहा था कि साल 2023 में ही इंसानों का सामना अपने से ज्यादा इंटेलिजेंट जीवों से होगा. ये सामना धरती के क्रस्ट में बनी गुफाओं में छिपे जीवों की खोज के बाद होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...