6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्विटर खरीद बुरे फंसे एलन मस्क, ऑफिस का किराया तक नहीं चुका...

ट्विटर खरीद बुरे फंसे एलन मस्क, ऑफिस का किराया तक नहीं चुका पाए, अमेरिका-ब्रिटेन में केस दर्ज

Published on

लंदन

खर्चों में कटौती के प्रयास कर रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के मुख्यालय और ब्रिटेन के इसके कार्यालयों के बकाया किराये को लेकर कार्यालयों के मालिक अदालतों का रूख कर रहे हैं। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक ट्विटर के खिलाफ मुकदमों में आरोप लगाए गए हैं कि सोशल मीडिया कंपनी ने अपने मुख्य कार्यालय के किराए का भुगतान नहीं किया है। मध्य लंदन के परिसर के मालिक ने कहा कि बकाए किराये के मुद्दे पर वह कंपनी को अदालत में घसीट रहे हैं।

ट्विटर खरीदने के बाद शुरू हए मस्क के बुरे दि
पिछले वर्ष ट्विटर को खरीदने के लिए हुए 44 अरब डॉलर के सौदे के बाद से मस्क खर्चों में बड़े पैमाने पर कटौती कर रहे हैं। सैन फ्रांसिस्को स्थित कार्यालय का किराया नहीं चुकाने का मामला पहले ही अदालत में जा चुका है। इसके अलावा टेस्ला के निवेशकों द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में पेशी के लिए मस्क को हाल के दिनों में कई बार अदालत जाना पड़ा है। सैन फ्रांसिस्को कार्यालय कंपनी श्री नाइन मार्केट स्क्वेयर एलएलसी की है। उसने कहा कि ट्विटर ने जनवरी का मासिक किराया एवं अतिरिक्त किराये के रूप में 34 लाख डॉलर नहीं चुकाया है।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं एलन मस्क
एलन मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ हैं। वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स भी हैं। फोर्ब्स के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 158.7 बिलियन डॉलर है। यह राशि दुनियाभर के कई देशों के जीडीपी से भी अधिक है। एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला, रॉकेट निर्माता स्पेसएक्स और टनलिंग स्टार्टअप बोरिंग कंपनी सहित छह कंपनियों की स्थापना की है। स्पेसएक्स 2002 एक स्पेस कंपनी है। मई 2022 में इस कंपनी की मॉर्केट वैल्यू 127 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। इस कंपनी ने तीन साल में अपना मूल्य चौगुना कर लिया। बोरिंग कंपनी की स्थापना लोगों को ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए की गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...