6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल हुआ पाकिस्‍तान, अब सरकारी कर्मचारियों की 10 फीसदी सैलरी काटेंगे पीएम...

कंगाल हुआ पाकिस्‍तान, अब सरकारी कर्मचारियों की 10 फीसदी सैलरी काटेंगे पीएम शहबाज शरीफ!

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान की शहबाज शरीफ सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों की 10 फीसदी सैलरी काटने पर विचार कर रही है। पाकिस्‍तान का सरकारी खजाना खाली हो गया है और शहबाज शरीफ दुनियाभर से कर्ज की गुहार लगा रहे हैं। इस बीच शहबाज शरीफ के अध्यक्षता वाली पाकिस्‍तान की एक समिति सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 10 फीसदी की कमी करने समेत कई उपायों पर विचार कर रही है। इस बीच शहबाज सरकार ने यह भी कहा है कि वह आईएमएफ से लोन के लिए गुहार लगाएगी।

द न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्‍तावों के मुताबिक मंत्रालयों और डिविजनों के खर्च में 15 फीसदी की कमी की जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्रियों, राज्‍य मंत्रियों, सलाहकारों की संख्‍या को 78 से घटाकर 30 किया जाएगा। इन सिफारिशों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। अब यह कम‍िटी पीएम शहबाज शरीफ को अपनी रिपोर्ट भेजेगी। एक सूत्र ने कहा कि इन मंत्रियों और सलाहकारों की संख्‍या को 30 किया जाएगा। जो मंत्री बचे रहेंगे उनके लिए यह भी संभव होगा कि राष्‍ट्रीय खजाने से पैसा नहीं दिया जाए।

शहबाज सरकार यह कदम तब उठा रही है जब वह आईएमएफ से कर्ज की गुहार लगा रही है और जल्‍द ही उसे अगली किश्‍त के लिए आईएमएफ के दरवाजे पर जाना है। आईएमएफ ने ताजा कर्ज के लिए 7 शर्तें रखी थीं जिसमें सरकारी खर्च को घटाना भी शामिल है। शहबाज सरकार आईएमएफ की शर्तों को पहले मानने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन अब वह तैयार हो गई है। यह गतिरोध करीब ढाई महीने तक चला। शहबाज सरकार को यह डर सता रहा था कि आईएमएफ की शर्तों को मानने से महंगाई कई गुना बढ़ जाएगी और उनकी सरकार चुनाव में जीत नहीं पाएगी।

पाकिस्‍तान सरकार जहां सरकारी कर्मचारियों की सैलरी काटने जा रही है, वहीं विभिन्‍न मंत्रालयों की संख्‍या को घटाने पर कोई काम नहीं कर रही है। वह भी तब जब कई मंत्रालय तो एक ही काम करते हैं। पाकिस्‍तानी अखबार ने बताया कि शहबाज सरकार में कई ऐसे मंत्रालय हैं जो एक ही काम को करते हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार को केवल 5 य 6 मंत्रालयों में ही समेट देना चाहिए। इसमें रक्षा, विदेश, वित्‍त और सुरक्षा शामिल हैं। इसके अलावा अन्‍य सभी मंत्रालयों को खत्‍म कर देना चाहिए। इसके अलावा कमिटी ने सुझाव दिया है कि आईएसआई के बजट में भी कमी की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...