29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यओडिशाः स्वास्थ्य मंत्री नबदास की मौत पर CM पटनायक ने जताया दुख,...

ओडिशाः स्वास्थ्य मंत्री नबदास की मौत पर CM पटनायक ने जताया दुख, कहा- मैं स्तब्ध हूं

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की रविवार को जानलेवा हमले में मौत हो गई. नबदास पर एक पुलिसकर्मी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस हमले में स्वास्थ्य मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लेकिन इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई. नब किशोर दास के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि ओडिशा सरकार में मंत्री नब किशोर दास जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से दुख पहुंचा है. इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं.

वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नबदास के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मैं हैरान-परेशान हूं. नबदास सरकार और पार्टी के लिए बहुमूल्य थे. सीएम ने कहा कि मंत्री नबदास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं. डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से वह ठीक नहीं हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार और पार्टी दोनों के लिए बहुमूल्य संपत्ति थे. उन्होंने लोगों के लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग में कई पहल सफलतापूर्वक की थीं. एक नेता के रूप में उन्होंने बीजू जनता दल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह एक जमीनी व्यक्ति थे, वह सभी पार्टियों और सभी वर्गों के लोगों से प्यार करते थे, उनका सम्मान करते थे. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि गांधी चौक पर जब मंत्री अपनी कार से बाहर निकले तो आरोपी पुलिसकर्मी ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं. आरोपी एएसआई को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. बाद में पुलिस को सौंप दिया गया. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को बेहतर इलाज के लिए झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर एयरलिफ्ट करके लाया गया था. राज्य के सबसे बेहतरीन डॉक्टरों को उनके इलाज में लगाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...