25.3 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यफ्लाइट में देरी, फिर उड़ान रद्द, पुणे में Spicejet के कर्मचारी से...

फ्लाइट में देरी, फिर उड़ान रद्द, पुणे में Spicejet के कर्मचारी से भिड़े यात्री

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी होने पर यात्री एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट के कर्मचारियों से भिड़ गए. दरअसल अहमादाबाद की जिस फ्लाइट को दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरनी थी वो किसी समस्या के कारण उड़ान नहीं भर पाई. यात्री एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार करते रहे लेकिन एयरलाइन ने शाम 7 बजकर 15 मिनट पर अहमदाबाद की फ्लाइट को ही कैंसिल कर दिया.

इसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और स्पाइसजेट के कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई. इससे पहले विमान में यात्रियों के बोर्ड करने के बाद विमान गर्म हो गया था जिसके बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया गया था.बताया जा रहा है कि पुणे से दिल्ली के लिए शाम 7:40 बजे गो फर्स्ट की उड़ान में भी बोर्डिंग में देरी हुई. बोर्डिंग गेट के काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और यात्री सूचना का इंतजार करते रहे.

पहले भी नजर आई है स्पाइसजेट की लापरवाही
12 जनवरी को भी एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट की लापरवाही का मामला सामने आया था जिस पर यात्रियों ने भारी विरोध जताया था. दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर यात्रियों को बोर्डिंग गेट और बेंगलुरु जाने वाली उड़ान के बीच एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार कराया गया.

सौमिल अग्रवाल नाम के एक ट्रैवल व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट किया. मामला 10 जनवरी को दिल्ली-बेंगलुरु SG 8133 के टर्मिनल 3 का है. जानकारी के मुताबिक यात्रियों को बोर्डिंग गेट से गुजरने दिया गया लेकिन फ्लाइट के मुख्य दरवाजे से पहले ताला लगा दिया गया था.

आरोप के मुताबिक जब यात्रियों ने बोर्डिंग गेट खोलने के लिए कहा ताकि वे वेटिंग एरिया में वापस आराम कर सकें, तो अधिकारियों ने इनकार कर दिया और वे चले गए, जब वरिष्ठ नागरिकों ने पानी मांगा क्योंकि वे वहां एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहे तो उन्हें पानी नहीं दिया गया. अधिकारियों ने उन्हें पानी नहीं दिया और कहा कि गेट खुलने के बाद फ्लाइट में पानी मांगो.

सौमिल अग्रवाल ने पोस्ट पर लिखा और एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें यात्रियों को बोर्डिंग गेट पार करते हुए एयरलाइन के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते देखा जा सकता है. बता दें कि जब लोगों ने एयरपोर्ट के अधिकारियों से पूछा कि कितना समय लगेगा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था.

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...