16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorized6 दिन में गौतम अडानी ने इतना गंवा दिया, जितने में सालभर...

6 दिन में गौतम अडानी ने इतना गंवा दिया, जितने में सालभर बैठकर खा सकते हैं ये देश

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च मे गौतम अडानी के साम्राज्य को हिला दिया है। पिछले एक हफ्ते में उनकी कंपनी की कमाई में भूचाल आया है। अडानी समूह के 10 शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले छह दिनों में कंपनी के शेयरों को 107 अरब डॉलर यानी करीब 8.76 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। अगर उनके नुकसान का आंकलन करें तो जितना गौतम अडानी की कंपनी ने गंवाया दिया, उतनी तो कई देशों की जीडीपी (GDP) है।

रुपये और डॉलर के एक्सचेंज रेट 81.80 के दर से इथियोपिया या केन्या की डीजीपी 110-111 अरब डॉलर की है। यानी पिछले 6 दिनों में गौतम अडानी ने करीब-करीब उतना ही गंवा दिया, जितना केन्या का वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद है। अडानू समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस को 29 बिलियन का नुकसान हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 24 जनवरी को गौतम अडानी की पर्सनल वेल्थ में 119 अरब डॉलर था। ये 24 तारीख वही दिन है जब हिंडनबर्ग ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट जारी कर दी थी। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी को भारी भरकम नुकसान हो चुका है। वहीं पिछले साल सितंबर में उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर के ऊपर निकल गई थी। यानी सितंबर से अब तक गौतम अडानी 86 अरब डॉलर से अधिक गंवा चुके है। यानी गौतम अडानी बुल्गारिया की जीडीपी से अधिक की संपत्ति गंवा चुके हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल में ही अब तक वो करीब 50 अरब डॉलर की नेटवर्थ गंवा चुके हैं। सिर्फ एक दिन में ही उन्हें 15 अरब डॉलर से अधिक का का झटका लगा है। उनकी कुल संपत्ति 64 अरब डॉलर से नीचे खिसक चुकी है। वो दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 16वें पायदान पर पहुंच गए है। वहीं एशिया के अरबपतियों की लिस्ट में भी उनकी कुर्सी खिसकती जा रही है।

अडानी समूह ने अपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ भी वापस ले लिया है। अडानी ने खुद बयान जारी कर निवेशकों को ग्रुप में भरोसा बनाए रखने की अपील की है। लेकिन लगता है कि उनकी इस अपील का निवेशकों पर कोई असर नहीं हो रहा है। पिछले पांच साल में इस शेयर में 800 फीसदी तेजी आई थी लेकिन पांच दिन में इसमें 40 फीसदी से अधिक गिरावट आई है

Latest articles

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...