14 C
London
Friday, November 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की ओर 80 साल बाद फिर बढ़ रहे जर्मन टैंक... पुतिन...

रूस की ओर 80 साल बाद फिर बढ़ रहे जर्मन टैंक… पुतिन बोले- यूक्रेन युद्ध हिटलर के खिलाफ जंग जैसा!

Published on

मॉस्को

स्टेलिनग्राद की लड़ाई की समाप्ति के 80 साल पूरे होने के मौके पर अपने भाषण में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर अपने देश के आक्रमण की तुलना नाजी जर्मनी के खिलाफ लड़ाई से की। स्टेलिनग्राद की लड़ाई 23 अगस्त, 1942 से 2 फरवरी, 1943 के बीच लड़ी गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई यह सबसे घातक लड़ाई थी। इसमें एक अनुमान के मुताबिक दो मिलियन यानी 20 लाख लोग मारे गए थे। युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों ने स्टेलिनग्राद शहर के नियंत्रण के लिए सोवियत संघ से असफल लड़ाई लड़ी, जिसे बाद में वोल्गोग्राड नाम दिया गया।

Trulli

सोवियत सेना ने लगभग 91,000 जर्मन सैनिकों को पकड़ लिया, जो युद्ध का एक प्रमुख मोड़ था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को वोल्गोग्राड में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है, क्योंकि जर्मनी ने यूक्रेन में टैंक भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वसनीय, लेकिन सच है, हमें फिर से जर्मन लेपर्ड टैंकों से खतरा है।’ गौरतलब है कि जर्मनी यूक्रेन को 14 लेपर्ड-2 टैंक भेजने पर सहमत हो गया है।

‘रूस से भिड़ने वालों नहीं ताकत का अंदाजा’
पुतिन ने यह भी संकेत दिया कि वह पारंपरिक हथियारों से आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘जो लोग युद्ध के मैदान में रूस को हराने की उम्मीद करते हैं, वे नहीं समझते हैं। ऐसा लगता है कि रूस के साथ एक आधुनिक युद्ध उनके लिए बहुत अलग होगा। हम अपने टैंकों को उनकी सीमाओं पर नहीं भेज रहे हैं, लेकिन हमारे पास जवाब देने के साधन हैं। यह बख्तरबंद हार्डवेयर के उपयोग तक सीमित नहीं होगा। सभी को यह समझना चाहिए।’

‘हमारी सुरक्षा के लिए खतरा नाजीवादी विचारधारा’
रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर अपना आक्रमण शुरू किया था। पुतिन ने चल रहे युद्ध को राष्ट्रवादियों और नाजियों के खिलाफ लड़ाई के रूप में पेश करने की मांग की है। बीबीसी ने रूसी राष्ट्रपति के हवाले से कहा, ‘अब दुर्भाग्य से, हम देखते हैं कि नाजीवाद की विचारधारा, जो पहले से ही अपने आधुनिक रूप में है, अपनी आधुनिक अभिव्यक्ति में, फिर से हमारे देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करती है।’ उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक पश्चिम की आक्रामकता को पीछे हटाना होगा।

Latest articles

आठ माह बाद अंतरिक्ष में फंसे तीन चीनी यात्री धरती पर लौटेंगे

नई दिल्ली ।अंतरिक्ष में पिछले आठ महीनों से फंसे चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री...

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली–एनसीआर और जयपुर में पाँच ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली।मादक पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय गिरोहों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को...

सुरक्षा बलों ने कश्मीर में आतंकी उमर नबी का घर उड़ाया, कई जगह मारे छापे, 600 से अधिक हिरासत में

पुलवामा।दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में आतंकी...

दो तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

गुना ।गुना जिले के आरोन क्षेत्र में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टकरा...

More like this

🇮🇳 गुजरात ATS ने पाक के बायोटेरर नेटवर्क का किया पर्दाफाश, देश में तबाही मचाने की थी साजिश

गुजरात ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने पाकिस्तान के एक बड़े बायोटेरर (Bioterror) नेटवर्क का...

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की मिसाइल 9M729 कितनी खतरनाक? जानें अमेरिका से क्यों हुआ था विवाद और नाटो को क्यों है डर

Russia Cruise Missile 9M729:रूस की सबसे विवादास्पद और खतरनाक मानी जाने वाली क्रूज़ मिसाइल...