13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'कुरान जलाने वालो, मुसलमान तुम्हें नहीं छोड़ेंगे', इस्लामिक देश ने दी चेतावनी

‘कुरान जलाने वालो, मुसलमान तुम्हें नहीं छोड़ेंगे’, इस्लामिक देश ने दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

पिछले कुछ महीनों से यूरोपीय देशों से मुसलमानों की पवित्र किताब ‘कुरान’ के अपमान की खबरें आ रही हैं. पिछले महीने स्वीडन और डेनमार्क से कुरान को जलाने और उसे फाड़ने की रिपोर्टें सामने आईं. अब नॉर्वे में भी इसी तरह के इस्लाम विरोधी प्रदर्शन में कुरान को जलाने की तैयारी की जा रही थी जिसे तुर्की की मदद से रोक दिया गया है. इसी बीच, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख ने कहा है कि कुरान जलाने वालों को मुसलमान कभी नहीं छोड़ेंगे.

नॉर्वे में पुलिस ने रोका कुरान विरोधी प्रदर्शन
नॉर्वे में विरोध जताने के लिए कुरान को जलाना गैर-कानूनी नहीं है. स्वीडन और डेनमार्क की घटनाओं से प्रेरित होकर नॉर्वे में भी इस हफ्ते शुक्रवार को कुछ इस्लाम विरोधी लोग कुरान जलाने वाले थे. तुर्की के विदेश मंत्रालय ने इसकी भनक लगते ही नॉर्वे के राजदूत को शिकायत के लिए बुलाया जिसके कुछ घंटे बाद इस्लाम विरोधी प्रदर्शनों पर गुरुवार को रोक लगा दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने शुक्रवार को ओस्लो में तुर्की दूतावास के बाहर कुरान की एक प्रति जलाने की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा, ‘नॉर्वे में राजनीतिक विचार व्यक्त करने के लिए कुरान को जलाना एक कानूनी तरीका है. लेकिन सुरक्षा कारणों से इस प्रदर्शन को रोक दिया गया है.’

तुर्की ने गुरुवार को नॉर्वे में इस्लाम विरोधी लोगों द्वारा कुरान जलाने के प्लान की कड़ी निंदा की. तुर्की ने इस कदम को उकसाने वाला बताया. तुर्की विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि मंत्रालय ने प्रदर्शन को रोकने के लिए कहा था.

नॉर्वे विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे राजदूत ने तुर्की द्वारा तलब किए जाने पर नॉर्वे में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का उल्लेख किया और कहा कि नॉर्वे सरकार नियोजित प्रदर्शन का न तो समर्थन करती है और न ही इसमें शामिल है. लोगों को खतरा होने पर ही पुलिस प्रदर्शन पर रोक लगा सकती है.’

‘कुरान जलाने वालो, मुसलमान तुम्हें नहीं छोड़ेंगे’
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख मेजर जनरल होसैन सलामी ने गुरुवार को यूरोप में कुरान के अपमान की इन घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कुरान का अपमान करने वालों को सजा की धमकी दी.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने मेजर के हवाले से लिखा, ‘आज, हम इस्लाम और कुरान के संरक्षक हैं … जो लोग कुरान जला रहे हैं, हम उन लोगों से कहना चाहते हैं कि वहीं आग एक दिन तुम्हारे शरीर को पकड़ेगी और तुम लाश बन जाओगे. आज से तुम सब बचकर रहो, और हर रात बुरे सपने देखो, चाहें दशकों बीत जाएं, लेकिन मुसलमान तुम्हें नहीं छोड़ेंगे.’

पिछले महीने स्वीडन में धुर-दक्षिणपंथी लोगों ने कई शहरों में कुरान की प्रतियों को आग लगा दिया. नीदरलैंड में भी एक धुर-दक्षिणपंथी इस्लाम विरोधी नेता ने देश की संसद के सामने कुरान पर खड़े होकर कुरान की एक प्रति फाड़ दी. पुलिस मूकदर्शन बनी रही और उसने कोई कार्रवाई नहीं की. इन सभी घटनाओं पर तुर्की समेत दुनियाभर के मुस्लिम देशों और संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...