13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के आरोपों के बाद श्रीलंका के समर्थन में आया चीन, IMF...

अमेरिका के आरोपों के बाद श्रीलंका के समर्थन में आया चीन, IMF से फंड देने को कहा, लेकिन…

Published on

बीजिंग

श्रीलंका के खराब आर्थिक हालातों पर अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नूलैंड ने बुधवार को चीन पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि चीन ने श्रीलंका को कर्ज में किसी भी तरह की रियायत नहीं दी। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई थी कि चीन सबसे बड़े द्विपक्षीय ऋणदाता के रूप में विश्वसनीय और विशिष्ट आश्वासन देगा जो ऋण पुनर्गठन पर IMF से मेल खाता है। इसके बाद अब चीन ने शुक्रवार को IMF से जल्द से जल्द ऋण की पेशकश करने का अह्वान किया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीलंका लगातार विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से जूझ रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका के आरोपों पर कहा कि निर्यात-आयात बैंक ऑफ चाइना ने पहले ही श्रीलंका को अपनी ऋण स्थिरता के लिए समर्थन व्यक्त करने से जुड़ा एक पत्र दिया है। हालांकि उन्होंने इस बात पर टिप्पणी से इनकार कर दिया कि क्या IMF ने चीन की ओर से दिए गए आश्वासन को विश्वसनीय और पर्याप्त माना है।

क्या कहा था अमेरिका ने
अमेरिका IMF का सबसे बड़ा सदस्य है। बुधवार को उसने पर्याप्त समर्थन और आश्वासन न देने के लिए चीन की आलोचना की। राजनीतिक मामलों की विदेश मंत्री विक्टोरिया नूलैंड ने कोलंबो में कहा, ‘चीन ने अब तक जो पेशकश की है वह पर्याप्त नहीं है। हमें विश्वसनीय और विशिष्ट आश्वासन की जरूरत है, कि वे ऋण राहत के IMF मानक को पूरा करेंगे।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IMF को श्रीलंका के लिए 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज की मंजूरी के लिए चीन से और आश्वासन चाहिए।

चीन ने अमेरिका को दिया जवाब
एक सवाल के जवाब में माओ निंग ने कहा कि अमेरिकी पक्ष ने जो कहा है वह सच्चाई से अलग है। चीन ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका के साथ चीन के घनिष्ठ सहयोग पर उंगली उठाने की जगह अमेरिका कुछ ईमानदारी दिखा सकता है। उसे वास्तव नें श्रीलंका को कठिनाइयों से बचाने के लिए कुछ करना चाहिए। बढ़ती महंगाई और मंदी के बाद श्रीलंका पिछले सितंबर में IMF के साथ एक कर्मचारी स्तर के समझौते तक पहुंच गया है। लेकिन फंड के कार्यकारी बोर्ड की ओर से बेलआउट पैकेज की मंजूरी के लिए प्रमुख द्विपक्षीय ऋणदाताओं से वित्तीय आश्वासन की जरूरत है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...