10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहद है! आजमगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र पर रसोईया लगा रहा Anti Rabies...

हद है! आजमगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र पर रसोईया लगा रहा Anti Rabies Injection, डॉक्टर बोले- इसे ट्रेंड कर दिया है

Published on

आजमगढ़

आजमगढ़ जिले में महाराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था खस्ता हाल हो चुकी है। यहां डॉक्टर की जगह रसोईया काम संभालते दिख रहा है। ताजा मामला इंजेक्शन लगाने से जुड़ा है। यहां पर रसोईयां बच्ची को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ -साफ दिख रहा है कि किस तरह से रसोईयां स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले बच्चों को रेबीज का इंजेक्शन लगा रहे है।

महराजगंज स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अविनाश का कहना है कि हमारे यहां दो फार्मासिस्ट तैनात हैं। एक फार्मासिस्ट अपने बच्चे की परीक्षा दिलाने गया है। दूसरे फार्मासिस्ट के बेटे का पैर जल गया है। ऐसे में प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे आते हैं, जिन्हें एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाना पड़ता है। ऐसे में स्टाफ की कमी के कारण जो हमारा रसोईयां हैं, उसे भी ट्रेंड कर दिया गया है।

सीएमओ ने दी सफाई
इस मामले में सीएमओ इन्द्र नारायन तिवारी का कहना है कि केंद्र के प्रभारी से इस बारे में बात की गई है। इसके लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...