8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्मीर को लेकर PAK के नापाक इरादे, अब टूलकिट के जरिए झूठ...

कश्मीर को लेकर PAK के नापाक इरादे, अब टूलकिट के जरिए झूठ फैलाने की रची साजिश

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर पर पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा किया है. आजतक के पास पाकिस्तानी सरकार का वो सीक्रेट पेपर मौजूद है, जिसमें पाकिस्तान ने दुनियाभर में मौजूद अपने दूतावासों और हाई कमीशन के साथ मिलकर कश्मीर पर भारत के खिलाफ साजिश करने की प्लानिंग तैयार की है.

इस्लामाबाद में स्थित पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से 3 फरवरी को दुनियाभर में मौजूद सभी दूतावास और हाई कमीशन को भेजे एक सीक्रेट नोट में भारत के खिलाफ कश्मीर पर साजिश को कैसे अंजाम देना है, उसके लिए टूलकिट भी शेयर किए गए हैं.

एजेंडे के तहत भारत को बदनाम कर रहा PAK
बता दें कि पाकिस्तान 5 फरवरी को कश्मीर एकता दिवस मनाता है. इसकी आड़ में पाकिस्तान ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए बड़ी प्लानिंग की है, जिसके तहत भारत के खिलाफ दुनियाभर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कराने की योजना तैयार की गई है.

अन्य देशों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश
इस्लामाबाद में पाकिस्तान की आईएसआई और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने सभी दूतावास को फैक्स और ईमेल के जरिये ये बताया है कि किस तरीके से कश्मीर में तैनात भारतीय सुरक्षाबलों के खिलाफ झूठे मानवाधिकार हनन के मामलों को सामने लाना है. जिसके जरिए दुनिया के देशों को भारत के खिलाफ गुमराह किया जा सके.

टूलकिट के जरिए चलेंगे कैंपेन
पाकिस्तान ने इसके लिए टूल किट भी तैयार की है. इस टूलकिट के जरिए सोशल मीडिया पर भारत को बदनाम करने की साजिश है. पाकिस्तान 5 फरवरी को दिन भर सोशल मीडिया पर कश्मीर को लेकर प्रोपोगेंडा फैलाएगा. ये कदम पाकिस्तान ऐसे समय में उठा रहा है जब उनका मुल्क आर्थिक तंगी और आंतरिक कलह से जूझ रहा है और पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर झूठ परोसेगा पाकिस्तान
अमेरिका में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास ने तो कश्मीर को लेकर बकायदा Webinar का आयोजन किया. पाकिस्तान सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने कश्मीर को लेकर प्रोपोगेंडा पोस्टर जारी किया और Twitter पर ट्रेंड करवाने के लिए कुछ हैश टैग भी जारी किए हैं. भारत की खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान की इस साजिश पर नजर बनाए हुए हैं.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...