8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में एक बार फिर मंदिरों में तोड़फोड़, 14 जगहों पर तोड़ी...

बांग्लादेश में एक बार फिर मंदिरों में तोड़फोड़, 14 जगहों पर तोड़ी गईं मूर्तियां

Published on

ढाका,

बांग्लादेश में एक बार फिर मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. इस बार असामाजिक तत्वों ने एक या दो नहीं बल्कि 14 मंदिरों में तोड़फोड़ की हैं. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दरअसल, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात और रविवार तड़के सुनियोजित तरीके से सिलसिलेवार 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक ठाकुरगांव के बलियाडांगी में एक हिंदू समुदाय के नेता बिद्यनाथ बर्मन ने बताया कि अज्ञात लोगों ने अंधेरे की आड़ में मंदिरों पर धावा बोला और तीन गुटों में 14 मंदिरों में मूर्तियों को तोड़ दिया. बलियाडांगी की पूजा उत्सव परिषद के महासचिव बर्मन ने बताया कि कुछ मूर्तियां को तोड़ डाला, जबकि कुछ मूर्तियां मंदिर स्थलों में मौजूद तालाब के पानी के अंदर पाई गईं. फिलहाल हम उनकी (अपराधियों की) पहचान नहीं कर पाए हैं लेकिन इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पहले यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई- हिंदू समुदाय
हिंदू समुदाय के नेता और संघ परिषद के अध्यक्ष समर चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र को हमेशा उत्कृष्ट अंतर्धार्मिक सद्भाव के क्षेत्र के रूप में जाना जाता है क्योंकि अतीत में यहां ऐसी कोई जघन्य घटना नहीं हुई थी. मुस्लिम समुदाय (बहुसंख्यक) का हमारे (हिंदुओं) से कोई विवाद नहीं है. इसलिए हम यह नहीं समझ पा रहे हैं किये अपराधी कौन हो सकते हैं. वहीं मामले की जानकारी देते हुए बलियाडांगी पुलिस थाने के प्रभारी खैरूल अनम ने बताया कि मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना शनिवार रात और रविवार तड़के कई गांवों में की गई.

देश की शांति भंग करने का प्रयास- पुलिस अधिकारी
उधर, ठाकुरगांव के पुलिस प्रमुख जहांगीर हुसैन ने एक मंदिर स्थल पर संवाददाताओं से कहा, “यह स्पष्ट रूप से देश की शांतिपूर्ण स्थिति को बाधित करने के लिए सुनियोजित हमले का मामला प्रतीत होता है. बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच तुरंत शुरू की गई थी. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ठाकुरगांव के उपायुक्त महबूबुर रहमान ने कहा, “यह (हमला) शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ एक साजिश प्रतीत होती है. यह एक गंभीर अपराध है और अपराधियों को सख्त सजा दी जाएगी.”

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...