8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाली में भी पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने अलापा कश्‍मीर का राग, कहा- जिन्‍ना...

कंगाली में भी पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने अलापा कश्‍मीर का राग, कहा- जिन्‍ना ने बताया था इसे हमारी दुखती रग

Published on

इस्‍लामाबाद

बुरी तरह से आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक तरफ तो यह कबूल कर रहे हैं कि उनका देश इस समय दुनियाभर से भीख मांग रहा है। लेकिन दूसरी तरफ वह कश्‍मीर का भी जिक्र करते हैं। उनके ही देश के लोग और दुनिया के कई नेता उन्‍हें सलाह दे रहे हैं कि भारत के साथ इस समय दुश्‍मनी ठीक नहीं है। मगर इसके बाद भी शहबाज कश्‍मीर का जिक्र कर रहे हैं और इसकी आजादी की मांग कर रहे हैं। रविवार को कश्‍मीर के लिए पाकिस्‍तान में एकजुटता दिवस यानी कश्‍मीर सॉलिडेरटी डे मनाया गया। इस मौके पर ही शहबाज ने कश्‍मीर पर जमकर बयानबाजी की।

शरीफ को क्‍यों याद आए जिन्‍ना
पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज की मानें तो कश्‍मीर मुद्दे पर हर पार्टी को अपने मतभेदों को किनारे करके एकसाथ आना होगा। हैरानी की बात है कि आर्थिक मसले पर उनकी अपनी ही पार्टी के लोग उनका साथ छोड़ रहे हैं। शरीफ के शब्‍दों में, ‘पाकिस्‍तान के संस्‍थापक मोहम्‍मद अली जिन्‍ना ने कश्‍मीर को देश की दुखती रग करार दिया था।’ शरीफ ने इस बात पर अफसोस जताया कि समाज बंटा हुआ है और इस मुद्दे पर भी साथ नहीं आना चाहता है।

कश्‍मीर को बताया जेल
उनका मानना है कि राजनीतिक पार्टियों की इस मुद्दे पर एकता, उनका नेतृत्‍व और मुजफ्फराबाद प्रांतीय सभा भारत को जरूर तकलीफ देते होंगे। उनका कहना है कि जब किसी मसले पर एक समाज साथ आता है तो दुश्‍मन को परेशानी होती ही है। शरीफ ने कहा कि 220 मिलियन पाकिस्‍तानी नागरिकों और कश्‍मीरी आवाम ने एकजुटता दिवस मनाकर एक बड़ा संदेश पड़ोसी को दिया है। पीएम शरीफ ने वही बात दोहराई जो सेना की तरफ से कही गई थी। शरीफ ने कहा कि भारत पिछले 75 सालें से मासूम कश्‍मीरियों को खून बहा रहा है।

पीएम मोदी का एक फैसला
उन्‍होंने यह भी कहा कि जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्‍त 2019 में कश्‍मीर का विशेष दर्जा खत्‍म किया तो उसके बाद से ही पूरी घाटी एक खुली जेल में तब्‍दील हो गई है। प‍ाकिस्‍तान के पीएम शरीफ का कहना था कि पाकिस्‍तान की सरकार और यहां के लोग कश्‍मीर और यहां की जनता के लिए राजनयिक, राजनीतिक और नैतिक समर्थन जारी रखेंगे। भारत और पाकिस्‍तान के बीच सन् 2019 से ही रिश्‍ते खराब हैं। पहले फरवरी में पुलवामा आतंकी हमला और फिर अगस्‍त में जब कश्‍मीर का विशेष दर्जा हटाया तो उसके बाद से ही तनाव बढ़ गया। आज भी दोनों देशों के बीच रिश्‍ते तनावपूर्ण हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...