9 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बिना वर्दी मिले ऑटो ड्राइवर तो 10,000 रुपये जुर्माना, लाइसेंस...

दिल्ली में बिना वर्दी मिले ऑटो ड्राइवर तो 10,000 रुपये जुर्माना, लाइसेंस भी होगा कैंसिल

Published on

नई दिल्ली

ऑटो रिक्शा और टैक्सी चलाने वाले लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। अगर आप राजधानी दिल्ली में बिना यूनिफॉर्म के ऑटो या टैक्सी चलाए पाए जाते हैं तो आपको जुर्माने के रूप में 10 हजार रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने सोमवार को फैसला लेते हुए यह आदेश जारी किया है। परिवहन विभाग ने अपने आदेश में कहा कि अगर चालक अगर ड्रेस कोड का पालन नहीं करते हैं तो यह पर्मिट की शर्तों के उल्लंघन के समान होगा।

किस वजह से लिया गया है फैसला
ड्रेस कोड को लागू करने के आदेश पर परिवाहन विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में जी20 समारोह और बाकी कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला सख्ती से लागू करने को कहा गया है। जी20 समिट में इस बार देश-विदेश से कई नामी लोग शिरकत करने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने पाया है कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवर पर्मिट शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऑटो और टैक्सी चलाने वक्त वह यूनिफॉर्म भी नहीं पहनते हैं।

बार-बार दोहराई गलती तो यह है सजा
अधिकारी ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली में ऑटो ड्राइवर और अनुशासन में रहें और बताए गए ड्रेस कोड का पालन करें। अगर इस दौरान कोई भी ऑटो या टैक्सी ड्राइवर बिना ड्रेस कोड के पाया जाता है तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। एक और अधिकारी ने कहा कि आदेश का बार-बार उल्लंघन करने पर संबंधित ड्राइवर पर भारी जुर्माने के साथ उसका ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल हो सकता है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...