19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeखेलपहले दिन से ही रोने लगे ऑस्ट्रेलियाई, उस्मान ख्वाजा के आउट पर...

पहले दिन से ही रोने लगे ऑस्ट्रेलियाई, उस्मान ख्वाजा के आउट पर लगा रहे धोखेबाजी का आरोप!

Published on

नागपुर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले ही दिन से ऑस्ट्रेलिया का रोना शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के ऑफिशल ब्रॉडकास्टर FOX ने उस्मान ख्वाजा के एलबीडब्ल्यू आउट पर सवाल उठाया है, जबकि टीम इंडिया के DRS पर पाकिस्तानी मूल का ओपनर स्टंप्स के आगे पकड़ गया था। फॉक्स ने ट्वीट किया कि बॉल ट्रैकर टूट गया है…। उसने इस तरह की तस्वीर शेयर की है, जिसमें लग रहा है कि गेंद लेग स्टंप के बाहर गिरी है।

उसके इस ट्वीट से विवाद शुरू हो गया है। हालांकि, मोहम्मद सिराज की गेंद लेग स्टंस की की लाइन में ही पिच होती दिख रही है। इसके बाद फॉक्स को भारतीयों की से करारा जवाब भी मिला। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तो यहां तक कहा दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का 12th मैन। सिराज ने दूसरे ओवर की मैच की अपनी पहली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला भारत के पक्ष में गया। शमी ने अगले ओवर में बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर आती गेंद पर वार्नर को बोल्ड किया।

मैच से पहले ‘विकेट से छेड़छाड़’ को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के सारे दावे फुस्स साबित हुए क्योंकि वीसीए स्टेडियम की पिच भारत की सामान्य सूखी पिच लग रही है जिस पर दूसरे दिन के बाद से स्पिनरों को काफी मदद मिलती है।ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया क्योंकि इस पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

दूसरी ओर, लंच के ठीक बाद रविंद्र जडेजा ने बैक टू बैक 3 विकेट झटकते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया। 2 विकेट पर 76 रन से आगे खेलने उतरे मार्नस लाबुशेन को 49 रनों पर जडेजा ने श्रीकर भरत के हाथों स्टंप्स कराया तो स्टीव स्मिथ को 37 रनों पर बोल्ड किया। इसके बाद बैट रैनशॉ बिना खाता खोले LBW हुए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की आधी पारी 109 रनों पर निपट गई।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...