12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलटूटा AUS का घमंड, टीम इंडिया ने 2 घंटे में खत्म की...

टूटा AUS का घमंड, टीम इंडिया ने 2 घंटे में खत्म की नंबर-1 टीम की पारी

Published on

नई दिल्ली,

बहुचर्चित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन में ही खत्म हो गया है. नागपुर में हुए पहले टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की है. स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के कमाल के दमपर टीम इंडिया ने यह जीत हासिल की. टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 घंटे में अपनी पूरी टीम को गंवा दिया. चार टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज़ में भारत अब 1-0 से आगे हो गया है.

2 घंटे में सिमट गई ऑस्ट्रेलिया की पारी
नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन जब लंच से ठीक पहले टीम इंडिया की पारी 400 के स्कोर पर ऑलआउट हुई और उसे 223 की लीड मिली. तब किसी को नहीं लगा था कि कंगारू टीम इतनी जल्दी घुटने टेक देगी. टीम इंडिया ने सिर्फ 91 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया. कमाल की बात ये है कि सिर्फ 2 घंटे के भीतर पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑलआउट हो गई. 12 बजे ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हुई थी और 2 बजे के करीब मैच ही खत्म हो गया.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 30 ओवर ही खेल पाई. भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उसका यह दूसरा लो-स्कोर है, जबकि भारत में सबसे कम स्कोर है. ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद नहीं होगी कि अश्विन-जडेजा की फिरकी के आगे उसका इतना बुरा हाल होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 दिन में 2 बार ऑलआउट हुई.

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के विकेट
1/7, उस्मान ख्वाजा, 1.5 ओवर
2/26, मार्नस लैबुशेन, 10.5 ओवर
3/34, डेविड वॉर्नर, 13.5 ओवर
4/42, मैट रैनशॉ, 15.2 ओवर
5/52, पीटर हैंड्सकॉम्ब, 17.2 ओवर
6/64, एलेक्स कैरी, 19.2 ओवर
7/67, पैट कमिंस, 22.4 ओवर
8/75, टॉड मर्फी, 26.3 ओवर
9/88, नाथन लायन, 30.6 ओवर
10/91, स्कॉट बोलैंड, 32.3 ओवर

रविचंद्रन अश्विन और जडेजा का कमाल
सीरीज शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम और मीडिया इस बात पर हल्ला कर रहा था कि यहां पिच सिर्फ स्पिन को मदद करने के लिए बनाई गई है. ऑस्ट्रेलिया का ये डर सही साबित हुआ और भारत की बेस्ट स्पिन जोड़ी अश्विन-जडेजा ने कमाल किया और दोनों ही पारियों में कंगारूओं को खासा परेशान किया. पहली पारी में जडेजा ने 5 विकेट लिए तो दूसरी पारी में अश्विन ने ऐसा किया.

नागपुर टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन-
• पहली पारी- 15.5 ओवर, 42 रन, 3 विकेट
• दूसरी पारी- 12 ओवर, 37 रन, 5 विकेट

नागपुर टेस्ट में रवींद्र जडेजा-
• पहली पारी- 22 ओवर, 47 रन, 5 विकेट
• दूसरी पारी- 12 ओवर, 34 रन, 2 विकेट

नागपुर टेस्ट स्कोरबोर्ड: भारत पारी और 132 रनों से जीता
ऑस्ट्रेलिया- पहली पारी 177/10, दूसरी पारी 91/10
भारत- पहली पारी 400/10

नागपुर टेस्ट में भारत के सितारे
रोहित शर्मा- 120 रन
अक्षर पटेल- 84 रन, 1 विकेट
रवींद्र जडेजा- 70 रन, 7 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 8 विकेट, 23 रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- भारत पारी और 132 रनों से जीता
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...