8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद अडानी ग्रुप ने भारतीय...

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद अडानी ग्रुप ने भारतीय स्टेट बैंक में क्या रखा गिरवी?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप को काफी नुकसान हो चुका है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 24 जनवरी 2023 को इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप की कंपनियेां को 100 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ गया है। अडानी समूह की तीन कंपनियों ने अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पास अतिरिक्त शेयर गिरवी रखे हैं। शेयर बाजारों को कंपनी की ओर से भेजी गई सूचना में बताया गया है कि समूह की कंपनियों अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड ने अपने शेयर एसबीआई की इकाई एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी के पास गिरवी रखे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अडानी ग्रीन के 60 लाख अतिरिक्त शेयरों को गिरवी रखने के बाद एसबीआई कैप के पास कंपनी के कुल शेयरों के 1.06 प्रतिशत शेयर गिरवरी हो गए हैं। एपीएसईजेड (APSEZ) के और 75 लाख शेयर गिरवी रखे गए हैं। इसके बाद एपीएसईजेड के शेयरों का एक प्रतिशत एसबीआई कैप के पास गिरवरी हो गया है। जबकि अडानी ट्रांसमिशन के 13 लाख और शेयरों को गिरवी रखने से इसके कुल 0.55 प्रतिशत शेयर गिरवी हो गए हैं।

शेयरों में लगातार आ रही गिरावट
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 13 फरवरी 2023 को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को 7.60 फीसदी या 140.35 रुपये गिरकर 1707 रुपये पर बंद हुआ है। यह शेयर आज 1847.35 रुपये पर खुला था। अडानी पोर्ट का शेयर सोमवार को 5.25 फीसदी या 30.65 रुपये गिरकर 553.20 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर के शेयर में लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। आज भी यह लोअर सर्किट पर बंद हुआ। यह शेयर 5 फीसदी या 8.20 रुपये घटकर 156.10 रुपये पर बंद हुआ।

इन शेयरों में लग रहा लोअर सर्किट
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर आज लोअर सर्किट पर ही खुला था और लोअर सर्किट पर ही बंद हुआ। अडानी ग्रीन के शेयर में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर 5 फीसदी या 36.15 रुपये गिरकर 687.75 रुपये पर बंद हुआ। अडानी टोटल के स्टॉक में भी लगातार लोअर सर्किट लग रहा है। यह शेयर 5 फीसदी या 62.90 रुपये गिरकर 1195.35 रुपये पर बंद हुआ। अडानी विल्मर का शेयर 5 फीसदी या 21.80 रुपये गिरकर 414.30 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर आज 425 रुपये पर खुला था।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...