5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की थ्रिफ्ट ने बढ़ाई ऋण पर ब्याज दर, चार संचालकों ने...

भेल की थ्रिफ्ट ने बढ़ाई ऋण पर ब्याज दर, चार संचालकों ने किया विरोध

Published on

भोपाल

भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रस्ताव क्र. 7 ऋण पर ब्याज दर बढ़ाया गया । बैठक में एफडी पर सवा साल के लिये ढ़ाई फीसदी और 8 साल के लिये 8.5 फीसदी ब्याज दरें बढ़ाई । इसी तरह ऋण पर 9.9 फीसदी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई । आरडी पर 5 साल के लिये 9 फीसदी ब्याज बढ़ाया गया । इधर ऋण पर ब्याज दर बढ़ाने का चार संचालकों ने विरोध किया ।

गौरतलब है कि वर्तमान में ब्याज दर 9 प्रतिशत है जिसे सत्तापक्ष के संचालकों ने 9.9 फीसदी कर दिया। इसका संचालकगण राजकुमार इड़पाची, दीपक गुप्ता, निशान कुमार नंदा व कमलेश नागपुरे ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य सदस्यों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना है वहीं उक्त चार संचालकों द्वारा कहा गया कि 100 करोड़ के ऊपर ऋण बंटा हुआ है तो सदस्यों को ऋण ब्याज से राहत देना चाहिए क्योंकि 100 करोड़ ऋण राशि पर भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

प्रस्ताव क्रमांक 8 के अनुसार ऋण अमानत राशि पर सालाना ब्याज दर निर्धारित करना था जो पूर्व में 6 प्रतिशत ही दी जा रही थी उसे 6 प्रतिशत रखने की ही मांग की। उक्त चार संचालक का कहना है कि जब हम अच्छा लाभ कमा रहे हैं तो थ्रिफ्ट पर ब्याज दर 7 प्रतिशत की जानी चाहिए जिसे अस्वीकार कर दिया गया । ऋण पर बढ़े हुए ब्याज दर के हिसाब से 9.9 प्रतिशत ब्याज दर व इंश्योरेंस अमाउंट 0.5 प्रतिशत मिलाकर 10.4 प्रतिशत सालाना की दर से होगा। बैठक में एक संचालक अस्वस्थ होने के कारण भाग नहीं ले सकी ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...