31 C
London
Monday, May 25, 2026
HomeराजनीतिBBC दुनिया का सबसे 'बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन', आयकर छापों के बीच...

BBC दुनिया का सबसे ‘बकवास और भ्रष्ट कॉरपोरेशन’, आयकर छापों के बीच बोली बीजेपी

Published on

नई दिल्ली

BBC (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स के सर्वे के बीच देश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने BBC को सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन बताया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बीबीसी पूरे विश्व की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन हो गई है। भाटिया ने कहा, बीबीसी पर आयकर विभाग नियमानुसार और संविधान के मुताबिक कार्रवाई कर रहा है। इसे लेकर जिस तरह से राजनीतिक प्रतिक्रिया कांग्रेस की ओर से आ रही है, वह हर भारतीय के लिए चिंता का विषय है। पहले तो कांग्रेस को समझना होगा कि भारत संविधान और कानून के हिसाब से चलता है। यहां चाहें कोई भी एजेंसी हो, ये पिंजरे का तोता नहीं रहीं। ये एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। भाटिया ने कहा कि बीबीसी का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का अजेंडा मेल खाता है।

‘भारत की तरक्की से परेशान हैं कुछ संस्थाएं’
भाटिया ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जी20 का नेतृत्व कर रहा है। लेकिन कुछ संस्थाओं को यह अच्छा नहीं लग रहा है। जब भारत आगे बढ़ता है तो जो भी विदेशी मीडिया एजेंसी हों या राहुल गांधी और अन्य सियासी दल हों, इन्हें यह पसंद नहीं आता। बीबीसी का इतिहास रहा है कि वह भारत के खिलाफ साजिश रचने का काम करता आया है। कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि किस तरह से श्रीमति इंदिरा गांधी ने खुद बीबीसी पर बैन लगाया था। कांग्रेस समझ ले देश संविधान से चलेगा। बीबीसी पर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

‘आतंकी कमांडर को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था’
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि किस तरह पत्रकारिता की आड़ में एक एजेंडा आगे बढ़ाया जाता है, वह मैं आपके सामने रखता हूं। बीबीसी से एक एक प्रोग्राम- ‘द अनलीश्ड’ में प्रोग्राम के प्रेजेंटर ने कश्मीर में आतंकी कमांडर को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था। यह किस तरह की रिपोर्टिंग है। आप भारत में कार्य करना चाहते हैं और भारत की अखंडता को चोट पहुंचाने का प्रयास करते हैं। पूरी दुनिया में भारत अपनी संस्कृति-विविधता के लिए जाना जाता है।

कांग्रेस ने कहा, आलोचना से डरी सरकार
कांग्रेस ने मंगलवार को बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग के सर्वेक्षण अभियान को डराने की कार्रवाई करार दिया और कहा कि सरकार आलोचना से डरती है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे से सरकार की हताशा दिखती है, यह दिखाता है कि मोदी सरकार आलोचना से डरी हुई है। उन्होंने कहा, हम डराने-धमकाने के इन हथकंडों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया अब और नहीं चल सकता। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालय में सर्वे अभियान चलाया। यह कार्रवाई बीबीसी के 2002 के गुजरात दंगों पर इंडिया: द मोदी क्वेश्चन नामक दो-भाग की डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वे के दौरान ब्रॉडकास्टिंग कॉपोर्रेशन के कर्मचारियों को अपने कंप्यूटर सिस्टम और फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...