5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाड्यूटी के समय काम न करने वाले कर्मचारियों को जीएम एचआर की...

ड्यूटी के समय काम न करने वाले कर्मचारियों को जीएम एचआर की फटकार

Published on

भोपाल

भेल के मुखिया ने बड़े ही सोच समझकर महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग की कमान महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा को सौंप दी यूं तो यूनिट में और भी महाप्रबंधक हैं । श्री चन्द्रा ने विभाग की कमान संभालने के बाद कामकाज में तेजी लाते हुये यूनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उत्पादन की गति तेज करने की बात भी करना शुरू कर दी। वहीं कारखाने के ब्लॉकों में भी घूमने का काम शुरू कर दिया । इसी कड़ी में मंगलवार को जब वे ब्लॉक नंबर 2 और 3 होते हुये न्यू ट्रांसफार्मर ब्लॉक के पीछे पहुुंचे तो यह देखकर दंग रह गये कि वहां करीब 15-20 कर्मचारी ड्यूटी करने के बजाय मटरगस्ती कर रहे थे।

उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को जोरदार फटकार लगाते हुये दो टूक शब्दों में कहा कि आगे से डियूटी के समय मटरगस्ती करते नजर आये तो आपकी खैर नहीं। खबर तो यह भी है कि सुबह 7 से 3 बजे तक की शिफ्ट में डियूटी करने वाले कुछ कर्मचारी लंच टाईम में 12 से 12.30 बजे का पंच कर कारखाने से बाहर हो जाते है बाद में दोपहर 3 बजे का पंच कर मौज मस्ती कर रहे हैं इसकी मानीट्रिंग ईडी और जीएम एचआर गोपनीय तरीके से कर रहे हैं। इनकी की भी अब खैर नहीं है ।

यूं तो एचआर विभाग को हिदायत दे दी गई है कि वह इस तरह से बाहर जाने वाले कर्मचारियों पर पैनी नजर रखें। साथ ही एचआर विभाग ने कुछ कर्मचारियों को घेरे में लेकर पंच रिकार्ड तैयार भी कर लिया है जो पंच सिस्टम में पकड़ में आ गये हैं उन पर कार्यवाही की तैयारी लगभग शुरू हो गई है । उत्पादन के पीक पीरियेड में 31 मार्च तक नये जीएम एचआर ने डियूटी के समय घूमते नजर आये कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है । अब वह ऐसे कर्मचारियों को नोटिस देने की तैयारी भी करने वाले हैं। खबर तो यह है कि भेल टाउनशिप की यूनियन के नेताओं की ज्यादा शिकायतें आ रही है । इसलिये उत्पादन का पीक पीरियेड खत्म होने के बाद वह टाउनशिप का भ्रमण भी करेंगे।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

बीएचईएल में 5% विनिवेश के खिलाफ बिगुल: ‘बीएचईएल बचाओ-देश बचाओ’ के नारों से गूंजा

भोपाल सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में केंद्र सरकार द्वारा 5...

भेल स्पोर्ट्स क्लब में छात्रा के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

भोपाल गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के भेल स्पोर्ट्स क्लब में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म...