17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedसुशांत के बाद दोबारा प्यार होने पर बोलीं अंकिता लोखंडे: ‘मैं कभी...

सुशांत के बाद दोबारा प्यार होने पर बोलीं अंकिता लोखंडे: ‘मैं कभी प्यार को रिजेक्ट नहीं कर पाई’

Published on

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक रिलेशनशिप में थीं, 6 साल के रिलेशनशिप के बाद अंकिता लोखंडे और सुशांत का ब्रेकअप हो गया। बाद में अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन के करीब आईं। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली। दिसंबर 2021 में अंकिता और विक्की ने शादी कर ली। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने सुशांत से अलग होने के बाद उम्मीद नहीं खोने और फिर से प्यार करने का तरीका खोजने के बारे में बात की है।

बॉलीवुड बबल से बात करते हुए, अंकिता ने कहा कि उन्होंने ‘प्यार को कभी खारिज नहीं किया’, “जो कुछ भी हुआ उसके बाद, और दो साल बाद, मेरा कभी प्यार से विश्वास नहीं उठा। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं इसके लिए बनी हूं। मेरे लिए एक लड़का है जो आएगा, जो मेरे सपनों को पूरा करेगा, जो मुझसे शादी करेगा। मैं कभी प्यार को रिजेक्ट नहीं कर पाई। मुझे हमेशा यह अहसास होता था कि हां मेरे लिए कोई है। मुझे लगता है कि मेरा जो अस्तित्व है वो प्यार है। और यही मुझे लगता है।”

विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे के जीवन में शामिल होने के बारे में बात की, खासकर जब वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही थी। लगातार न्यूज में बने रहने और सोशल मीडिया ट्रोल्स का सामना करने के बारे में बोलते हुए, विक्की ने कहा कि जब वह अंकिता के साथ रिश्ते में आए तो उन्हें पता था कि वह क्या कर रहे हैं।

विक्की ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि मुझे उस समय समझ में आया कि मुझे क्या करना चाहिए। जीवन में, आप नहीं जानते कि क्या होगा, कोई नहीं जानता, लेकिन हर कोई किसी ने किसी परेशानी से गुजरता है। मैंने हमेशा माना है कि हम दोनों एक टीम हैं। उसके साथ जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ उसका नहीं है, मैं भी हूं। जो भी हो, हम एक साथ सामना करेंगे।”

इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी साथी हमेशा उनके लिए प्रियॉरिटी रही हैं, और अंकिता के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। अंकिता हमेशा से अपने रिश्तों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रही हैं। सुशांत के केस में अंकिता के मुखर होने पर विक्की ने कहा कि अंकिता को कर्तव्यों को पूरा करना था, न केवल इसलिए कि वह दिवंगत अभिनेता के साथ रिश्ते में थीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी यह ‘आवश्यक’ था कि उन्होंने इसके बारे में बात की।

Latest articles

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...