12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हुई दिल्ली, केजरीवाल ने किया ट्वीट...

प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हुई दिल्ली, केजरीवाल ने किया ट्वीट – बधाई हो…

Published on

नई दिल्ली

लंबे से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली वासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है कि दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है। इस खबर को ट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज  एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली के लोगों को बधाई दी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा “रंग ला रही है दिल्ली वालों की कोशिश”
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि लंबे समय बाद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है। दिल्ली वालों की कोशिश धीरे-धीरे रंग ला रही है. बधाई हो दिल्ली!अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अभी भी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। हमें दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाना है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर, मुंबई और काबुल दुनिया के शीर्ष तीन प्रदूषित शहर हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का प्रदूषण पांच साल में 28 फीसदी कम हो गया है, जो 2016 में 135 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 2022 में 97 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गया है।इसका स्तर 2016 में 291 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 27 प्रतिशत कम होकर 2022 में 211 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर हो गया है।

मुंबई प्रदूषित शहरों की लिस्ट में
इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई का सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरा नंबर है। IqAir वेबसाइट पर AQI डेटा के अनुसार, मुंबई में 163 का AQI है, जो अस्वास्थ्यकर श्रेणी में आता है। इस फेहरिस्त में पहला नंबर लाहौर का है। 2022-23 में नवंबर से जनवरी के सर्दियों के महीनों के दौरान, भारत के वित्तीय केंद्र, मुंबई में वायु गुणवत्ता में अलग-अलग वजहों के रहते गिरावट आई है। विशेषज्ञों ने मुंबई में उच्च प्रदूषण स्तर के लिए सड़कों और निर्माण गतिविधियों के कारण होने वाली धूल और वाहनों के धुएं को जिम्मेदार ठहराया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...