14.6 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeहेल्थशारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में महिलाएं करें ये काम...

शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में महिलाएं करें ये काम तो UTI की बीमारियों से मिलेगी मुक्ति, एक्सपर्ट से जानिए

Published on

महिलाए अपनी सेहत को बेहद नजरअंदाज करती हैं जिसका नतीजा ये होता है कि उन्हें कई ऐसी बीमारियां घेर लेती है जो उनकी फर्टिलिटी तक को प्रभावित करती हैं। खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल का असर तेजी से महिलाओं के यौन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पड़ रहा है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी की बीमारी भी काफी तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उन्हें अपनी सेहत पर काफी ध्यान देने की जरूरत होती है।

यौन गतिविधियों के दौरान की गई कुछ गलतियां महिलाओं को संक्रमित कर देती हैं। अक्सर ये गलतियां महिलाओं को यौन संचारित रोगों, वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों के बढ़ते जोखिम में डाल देती हैं। जबकि शारीरिक संबंध और यौन स्वास्थ्य के बारे में कई मिथक और गलत धारणाएं भी हैं।

टेस्ट्यूब बेबी कंसल्टेंट एंड प्रेक्टिसिंग गायनोकॉलिजिस्ट Dr Supriya Puranik के मुताबिक एक बात जो हमने आमतौर पर सुनी है कि पुरुषों और महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में पेशाब करना चाहिए, खास कर महिलाओं को जरूर करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के पहले या बाद में यूरीन डिस्चार्ज करने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद या पहले पेशाब क्यों करना चाहिए।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए?
महिलाओं को यौन संबंध बनाने के दौरान संक्रमण की संभावना बहुत अधिक होती है। महिलाओं को इस दौरान जिस संक्रमण की ज्यादा परेशानी होती है वो है यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन. यूटीआई का इंफेक्शन यौन संचारित इंफेक्शन नहीं है लेकिन ये शारीरिक संबंध बनाने के कारण हो सकता है। यूटीआई एक ऐसा संक्रमण है जो किडनी, यूटेरस, ब्लैडर और मूत्रमार्ग सहित मूत्र प्रणाली के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

ये इंफेक्शन तब होता है जब स्किन या मलाशय से बैक्टीरिया मूत्रमार्ग में प्रवेश करते हैं और मूत्र पथ को संक्रमित करते हैं। यदि आप शारीरिक संबंध बनाने के कुछ घंटों के भीतर पेशाब नहीं करते हैं तो बैक्टीरिया वजाइना के अंदर चले जाते हैं और उनकी संख्या बढ़ने लगती हैं। शारीरिक संबंध बनाने से पहले अगर आपके ब्लैडर में पेशाब मौजूद होता है तो और आप शारीरिक संबंध बनाने के कुछ घंटों के बाद भी पेशाब नहीं करते तो ये बैक्टीरिया पेशाब के जरिए तेजी से ग्रो करते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने से पहले पेशाब क्यों करना चाहिए:
कुछ महिलाएं शीरिक संबंध बनाने से पहले पेशाब करना पसंद करती है इससे उनको यौन सुख मिलता है। शारीरिक संबंध के दौरान ऑर्गेज्म अहम भूमिका निभाता है। ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए मूत्राशय का खाली होना बेहद जरूरी है।

अभी तक इस बात की कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है कि शारीरिक संबंध बनाने के कितने समय तक पेशाब करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के बाद लंबे समय तक पेशाब को रोक कर नहीं रखना चाहिए। शारीरिक संबंध के बाद पेशाब करने से कीटाणुओं और जीवाणुओं को बाहर निकालने में मदद मिलती है जिससे मूत्र पथ साफ होता है और बैक्टीरियां पेशाब के जरिए बॉडी से बाहर निकल जाते हैं।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई की परेशानी अधिक आम हैं। क्योंकि एक महिला का मूत्रमार्ग पुरुष की तुलना में छोटा होता है। इससे बैक्टीरिया को मूत्राशय में पहुंचना आसान हो जाता है जिससे संक्रमण हो जाता है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...