17.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedYoutube की लीडरशिप में बड़ा बदलाव, भारतीय मूल के नील मोहन बने...

Youtube की लीडरशिप में बड़ा बदलाव, भारतीय मूल के नील मोहन बने नए CEO

Published on

नई दिल्ली,

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है. यूट्यूब की सीईओ Susan Wojcicki ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. भारतीय मूल के नील मोहन Susan Wojcicki का स्थान लेंगे. नील मोहन अभी यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं. Susan Wojcicki ने एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वे अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही है. वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी.

पिछले नौ साल से अल्फाबेट के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब में लीड रोल पर काम कर रही थी. बता दें कि सुसान वोजिकी यूट्यूब की पैरेंट कंपनी गूगल के साथ शुरुआती दिनों से जुड़ी हुई हैं. ये तब की बात है जब गूगल के दो संस्थापक कैलिफोर्निया के एक गैरेज में सर्च इंजन बनाने के लिए काम कर रहे थे. बाद में वो गूगल की 16वीं स्टाफ बनी थीं और वे कंपनी में 25 सालों से जुड़ी हुई हैं.

नील मोहन को बधाई देते हुए सुसान वोजिकी ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वादों के साथ, YouTube के सबसे रोमांचक अवसर आगे हैं, और नील हमारा नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं.

सुसान ने कहा कि नील मोहन एक शानदार लीडर हैं और वे इस बात को किसी से भी ज्यादा अच्छे तरीके से समझते हैं कि इस प्लेटफॉर्म को अभी और भविष्य में क्या चाहिए. सुसान ने कहा कि वे ट्रांजिशन पीरियड के दौरान कंपनी में बनी रहेंगी और नील मोहन को मदद करती रहेंगी. सुसान अभी गूगल और अल्फाबेट में बतौर सलाहकार काम करेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी यूट्यूब को लेकर उतना ही भरोसा है जितना कि उन्हें 9 साल पहले था. यूट्यूब के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले हैं.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...