17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedगजब है... कंगाल पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, भारत में 10...

गजब है… कंगाल पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा, भारत में 10 महीने में सबसे बड़ी गिरावट

Published on

मुंबई

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 8.319 अरब डॉलर घटकर 566.948 अरब डॉलर रह गया। यह एक अप्रैल, 2022 के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.49 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के एक्सचेंज रेट में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया था। इस कारण विदेशी मुद्रा के भंडार में गिरावट आई।

इस बीच आर्थिक बदहाली से गुजर रहे पाकिस्तान के फॉरेक्स रिजर्व में बढ़ोतरी हुई है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक 10 फरवरी को खत्म हफ्ते में यह 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.193 अरब डॉलर पहुंच गया। उससे पिछले हफ्ते यह तीन अरब डॉलर से कम रह गया था। पाकिस्तान के पास कुल जितना फॉरेक्स रिजर्व है, उससे तीन गुना भारत ने एक हफ्ते में गंवा दिया। हालांकि अब भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पाकिस्तान से करीब 190 गुना ज्यादा है। पाकिस्तान के पास जो फॉरेक्स रिजर्व है, वह एक महीने का आयात के लिए काफी नहीं है। दूसरी ओर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 10 महीने के आयात के लिए पर्याप्त है।

क्यों घटा विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा कही जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 7.108 अरब डॉलर घटकर 500.587 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में एक्सप्रेस की जाने वाली एफसीए में यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-अमेरिकन करेंसीज में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि गोल्ड रिजर्व में दूसरे सप्ताह गिरावट जारी रही और इसका मूल्य 91.9 करोड़ डॉलर घटकर 42.862 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार एसडीआर 19 करोड़ डॉलर घटकर 18.354 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान आईएमएफ में रखा देश का मुद्रा भंडार 10.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.145 अरब डॉलर रह गया।

पिछले साल फरवरी से लेकर सितंबर के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। लेकिन उसके बाद इसमें तेजी देखी जा रही थी। सितंबर अंत से छह जनवरी तक इसमें 28.9 अरब डॉलर की तेजी आई थी। छह सितंबर को यह 561.6 अरब डॉलर पहुंच गया था। 27 जनवरी को यह 576.8 अरब डॉलर पहुंच गया था। अमेरिका में ब्याज दरों के बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ता है। रुपये की गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक डॉलर खर्च करता है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...