10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयशराब नीति मामले में CBI ने मनीष सिसोदिया को फिर पूछताछ के...

शराब नीति मामले में CBI ने मनीष सिसोदिया को फिर पूछताछ के लिए बुलाया

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने कल यानी रविवार को फिर बुलाया है. सिसोदिया ने कहा- मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है. घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला. मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है. ये उसे रोकना चाहते हैं. मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा.

बता दें कि एक सप्ताह पहले ही दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने बताया कि उसने कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के संचार प्रभारी विजय नायर समेत कई अन्य आरोपियों की करीब 76.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कर दी हैं. एजंसी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में मकान, रेस्तरां, 50 वाहनों और बैंक में जमा राशि को कुर्क किया गया है.

इंडिया टुडे को पता चला कि नई दिल्ली के पॉश इलाके जोर बाग में व्यवसायी समीर महेंद्रू और गीतिका महेंद्रू की 35 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति और गुरुग्राम में आरोपी अमित अरोड़ा की 7.68 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति भी एजेंसी ने कुर्क कर दी है.

उसी समय ईडी ने आप के संचार प्रभारी के मुंबई के परेल इलाके में स्थित 1.77 करोड़ रुपये के फ्लैट, हैदराबाद में व्यवसायी अरुण पिल्लई के 2.25 करोड़ रुपये की जमीन और व्यवसायी दिनेश अरोड़ा के रेस्तरां Chica, La Roca और Unplugged Courtyard, जिनकी कीमत 3.18 करोड़ रुपये है, उन्हें भी अटैच कर दिया है. जांच एजेंसी ने मामले में आरोपी कंपनी इंडोस्पिरिट ग्रुप के स्वामित्व वाले 10.23 करोड़ रुपये के 50 वाहन और 14.39 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस, सावधि जमा, वित्तीय साधन कुर्क किए हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...