10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकोविड 19 के बाद देश में बढ़े कैंसर के मरीज, रामदेव बोले-...

कोविड 19 के बाद देश में बढ़े कैंसर के मरीज, रामदेव बोले- संक्रमण से लोग अंधे और बहरे भी हुए

Published on

नई दिल्ली

योग गुरु बाबा रामदेव ने 18 फरवरी को दावा किया कि COVID-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने गोवा के मीरामार बीच पर सुबह-सुबह एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। जब योगगुरु ने यह बात कही उस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

गोवा कल्याण का केंद्र बने- बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा, “कैंसर बहुत बढ़ गया है। COVID-19 महामारी के बाद इस बीमारी के मामले बढ़े हैं। लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी है, उनकी सुनने की शक्ति भी चली गई है। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत कल्याण का वैश्विक केंद्र बने। यह मेरा भी सपना है कि गोवा कल्याण का केंद्र बने।”

गोवा को योग और अध्यात्म का पर्यटन केंद्र बनना चाहिए
बाबा रामदेव ने कहा कि पर्यटकों को केवल घूमने के लिए नहीं बल्कि ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, कैंसर और अन्य बीमारियों का इलाज कराने के लिए गोवा आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा को योग, आयुर्वेद, सनातन और अध्यात्म का पर्यटन केंद्र बनना चाहिए।

बाबा रामदेव ने कहा कि दो महीने के दौरान जब पर्यटकों की संख्या कम हो, हम आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं और दुनिया भर से लोग यहां आएंगे। उन्होंने होटल उद्योग से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आयुर्वेद में पांच चरणों वाली विषहरण चिकित्सा ‘पंचकर्म’ शुरू करें और उनके साथ रहने वाले पर्यटकों को योग से परिचित कराएं।

बाबा रामदेव के कार्य की सीएम ने की सराहना
बाबा रामदेव ने कहा कि गोवा खाने-पीने का अड्डा न बने क्योंकि जीवन केवल खाने, पीने और मरने के बारे में नहीं है। इस अवसर पर बोलते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में एक टीम द्वारा किए गए शोध की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोवा को ‘योगभूमि’ में बदलने के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...