17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहम डरने वाले नहीं! रूस से तेल आयात रेकॉर्ड लेवल पर, पश्चिमी...

हम डरने वाले नहीं! रूस से तेल आयात रेकॉर्ड लेवल पर, पश्चिमी देशों को खरी-खरी सुना रहा भारत

Published on

नई दिल्ली

यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद से भारत जमकर रूस से सस्ते में क्रूड ऑयल खरीद रहा है। भारत का रूसी तेल आयात जनवरी में बढ़कर रेकॉर्ड 14 लाख बैरल प्रति दिन पर पहुंच गया। इसमें दिसंबर से 9.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। जनवरी में भारत के तेल आयात में रूसी क्रूड की हिस्सेदारी बढ़कर 28 फीसदी पर जा पहुंची। भारत पश्चिमी देशों के खिलाफ जाकर ऐसा कर रहा है। पश्चिमी शक्तियां ऑयल पर रोक लगाकर रूसी इकॉनोमी को गिराना चाहती हैं। हालांकि, भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अपनी जरूरत की चीजें वहीं से मंगाएगी, जहां कीमत फायदेमंद होगी। सरकार ने यह भी कहा कि उसकी तीन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रूस से कच्चा तेल नहीं खरीद रही हैं। लेकिन निजी कंपनियां ही हैं जो खरीद, रिफाइनिंग और शिपिंग कर रही हैं। रिपोट्स के अनुसार, भारत के पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 की अवधि में बढ़कर 78.58 अरब डॉलर हो गया। जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 50.77 अरब डॉलर था।

384% बढ़ गया रूस से आयात
अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के दौरान कच्चे तेल के आयात से भारत का रूस से आयात लगभग 384 फीसदी बढ़कर 37.31 अरब डॉलर हो गया। परिणामस्वरूप, रूस 2021-22 में 18वें स्थान से भारत का चौथा सबसे बड़ा आयात भागीदार बन गया। रूस से बढ़ते तेल आयात ने भारत को रुपये में खरीदी हुई वस्तुओं का भुगतान करने से रोक दिया है।

युद्ध के बाद बढ़े थे तेल के भाव
भारतीय तेल क्षेत्र पर रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की एवीपी, विश्लेषक, स्वेता पटोदिया ने बताया, ‘रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद कच्चे तेल और अंतर्राष्ट्रीय ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। हालांकि, भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए शुद्ध प्राप्त कीमतों में उस गति से वृद्धि नहीं हुई है। जिसके परिणामस्वरूप उनके लिए महत्वपूर्ण मार्केटिंग लॉस हुआ है।

बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
जबकि वित्त वर्ष की पहली छमाही में मार्केटिंग घाटा बहुत अधिक था, तब से यह कम हो गया है। पटोदिया के अनुसार, रूसी कच्चे तेल की खरीद पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्राइस कैप का समग्र कच्चे तेल बाजार पर प्रभाव पड़ेगा। प्राइस कैप के बाद तेल उत्पादन में कटौती की रूसी घोषणा पर पटोदिया ने कहा, ‘रूस से तेल उत्पादन में कमी, यदि अन्य उत्पादकों से उत्पादन में वृद्धि या मांग में कमी से पूरी नहीं होती है, तो मांग के सापेक्ष समग्र आपूर्ति कम हो जाएगी और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आ सकती है।’

भारतीय कंपनियों ने किया है रूस में निवेश
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) पर आईसीआरए की हालिया क्रेडिट रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार, रूस में ओवीएल की सहायक कंपनी भू-राजनीतिक मुद्दों के कारण प्रभावित हुई थी। इनमें सामान्य परिचालन जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मूडीज ने पिछले मार्च में एक शोध रिपोर्ट में कहा था कि ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने रूस में अपस्ट्रीम तेल और गैस संपत्तियों में निवेश किया है।

यह हो सकता है नुकसान
मूडीज के अनुसार रूस पर आयात प्रतिबंध और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध इन संपत्तियों की भविष्य की नकदी प्रवाह-सृजन क्षमता को बाधित कर सकते हैं। कंपनियों के लिए हानि का कारण बन सकते हैं। हालांकि, भारतीय कंपनियों ने अपने रूसी निवेश से बाहर निकलने की घोषणा नहीं की है। निवेश के मूल्य में विशेष रूप से वर्तमान तेल मूल्य परिवेश में तत्काल हानि सीमित होगी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...