7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलक्या है कोहली का LBW आउट विवाद? गंभीर-नाथन ने किया अंपायर का...

क्या है कोहली का LBW आउट विवाद? गंभीर-नाथन ने किया अंपायर का सपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है. यह विराट कोहली का होम ग्राउंड है, ऐसे में फैन्स को उनसे काफी उम्मीदें भी थीं. मगर मैच की पहली पारी में कोहली अच्छी शुरुआत लेने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सके.

कोहली ने पहली पारी में 44 रन बनाए. उन्हें मैथ्यू कुन्हैनमैन ने LBW आउट किया, जिस पर जमकर विवाद हुआ. कुन्हैनमैन की बॉल कोहली के पैड पर लगी थी. जिसे फील्ड अंपायर ने आउट दिया था. कोहली के रिव्यू लेने पर भी चीजें साफ नहीं हुईं. मगर अंपायर्स कॉल के चलते आउट दिया गया.

गंभीर ने किया अंपायर का सपोर्ट
इस पर फैन्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर अंपायर को जमकर ट्रोल भी किया. मगर इसी बीच कई दिग्गजों ने भी अपने बयान से मामले को विवादों में बनाए रखा. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने तो अंपायर का सपोर्ट किया और कहा कि जब हम बार-बार रीव्यू देखने के बाद फैसला नहीं कर पा रहे हैं.

जबकि अंपायर के पास तो फैसले के लिए बेहद कम समय होता है. ऐसे में अंपायर को गलत नहीं कह सकते. उन्होंने अपनी जगह सही फैसला किया. वहीं, गंभीर के अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर और पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने कोहली को अनलकी कहा. उन्होंने माना कि कोहली को गलत आउट दिया गया.

द्रविड़ और विक्रम राठौर फैसले से खफा
साथ ही भारतीय टीम के कोच और पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के अलावा टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भी अंपायर के फैसले को गलत ही बताया है. जब कोहली आउट होकर लौटे, तो यह दोनों ही ड्रेसिंग रूम में बैठे निराश नजर आए थे. खुद कोहली भी अंपायर के फैसले से बेहद निराश नजर आए.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने फैसले को सही बताया
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले स्पिनर नाथल लियोन ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सही फैसला दिया गया है. इसमें कोई शक नहीं है कि कोहली भी कह (बैट से बॉल लगी) रहे होंगे. शायद उनके पक्ष में फैसला जाना चाहिए था. अंपायर्स को भी सलाम है. इन हालात में ऐसा करना बेहद मुश्किल है. हम गेंदबाज दबाव बनाने की कोशिश कह रहे थे और फैसला हमारे पक्ष में आया. आखिरकार निर्णय सही ही रहा.’

क्या कहता है आईसीसी का नियम?
कोहली के LBW आउट का रिव्यू देखने पर ऐसा लग रहा था कि बल्ला पहले लगा है, लेकिन अंपायर को लगा कि पैड पहले लगा है. इसके बावजूद कोहली को आउट दिया गया. यदि ऐसे मामलों में ICC का नियम देखें तो यहां कोहली के साथ गलत हुआ है.

MCC के नियम 36.2.2 के मुताबिक, LBW के दौरान अगर बॉल बल्लेबाज और बल्ले पर एक साथ लगती है, तब इसे बल्ले पर बॉल लगना माना जाएगा. साफ है कि नियम कहता है कि ऐसी स्थिति में बल्ले पर बॉल लगना माना जाए, लेकिन कोहली के मामले में ऐसा नहीं हुआ है. LBW के नियम के मुताबिक, अगर बल्ले पर बॉल लगती है तो वह LBW आउट नहीं दिया जाता है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...