17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedलड़खड़ाकर गिरेगा या आएगी तेजी, इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार? एक्सपर्ट्स से...

लड़खड़ाकर गिरेगा या आएगी तेजी, इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार? एक्सपर्ट्स से जानिए

Published on

नई दिल्ली

घरेलू कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों का सीजन समाप्त होने के करीब है। ऐसे में इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा काफी हद तक विदेशी संकेतकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के प्रवाह पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों ने कहा कि डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘वैश्विक रुख और फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में निपटान की वजह से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। हालांकि, एफपीआई ने पिछले कुछ दिन में खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई है। पिछले सप्ताह थोक में कुछ खरीद हुई थी। ऐसे में बाजार की दृष्टि से उनका रुख महत्वपूर्ण रहेगा।’

एफपीआई कर रहे खरीदारी
एफपीआई पिछले सप्ताह शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सप्ताह के दौरान शुद्ध रूप से 7,600 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे पिछले सप्ताह (7 से 12 फरवरी) के दौरान उन्होंने 3,920 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। सप्ताह के दौरान बाजार भागीदारों की निगाह ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये के उतार-चढ़ाव पर भी रहेगी।

अमेरिकी बाजारों से मिलेगी दिशा
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘सभी प्रमुख घटनाक्रम पीछे छूट चुके हैं। ऐसे में भविष्य के संकेतकों के लिए वैश्विक बाजार विशेषरूप से अमेरिकी बाजार के प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहेगी। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की चाल से भी बाजार को दिशा मिलेगी।’

बीते हफ्ते हुआ था फायदा
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 319.87 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ में रहा। प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़े जारी होने के बीच एफपीआई की लिवाली से बीते सप्ताह बाजार की धारणा सकारात्मक रही।

वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की चाल
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘हालांकि, उम्मीद से कहीं ऊंची मुद्रास्फीति तथा अमेरिका के रोजगार बाजार के मजबूत आंकड़ों से पिछले सप्ताह के अंत में बाजार नीचे आया। इससे मौद्रिक रुख को और सख्त किए जाने को लेकर चिंता बढ़ी है।’ नायर ने कहा कि घरेलू बाजार में किसी प्रमुख घटनाक्रम के अभाव में इस सप्ताह बाजार की चाल वैश्विक रुख से तय होगी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...