17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedइंडियन ऑयल ने अडानी पोर्ट के साथ हुए करार पर दी सफाई

इंडियन ऑयल ने अडानी पोर्ट के साथ हुए करार पर दी सफाई

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप विवाद को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दल मोर्चा खोले हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने 17 फरवरी को आरोप लगाया था कि सरकार के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) को अडानी बंदरगाहों से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) आयात करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। वहीं अब इस मुद्दे पर इंडियन ऑयल ने सफाई दी है।

क्या है महुआ मोइत्रा का आरोप?
वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने 15 फरवरी को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय सतर्कता आयोग और बंदरगाहों और जहाजरानी मंत्रालय को टैग करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने अडानी पोर्ट्स की दिसंबर तिमाही की आय पर आधारित एक समाचार रिपोर्ट के स्क्रीनग्रैब को ट्वीट किया, जिसमें अडानी ग्रुप ने कहा था, “एलपीजी हैंडलिंग सुविधाओं के निर्माण के लिए गंगावरम पोर्ट पर टेक-या-पे अनुबंध के लिए आईओसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।”

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में महुआ मोइत्रा के आरोपों पर जवाब दिया। IOC ने कहा कि उसने केवल अडानी पोर्ट्स और SEZ के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे और कोई ‘टेक या पे’ करने का समझौता नहीं था।” IOC के ट्वीट को कई लोगों ने अडानी पोर्ट्स और SEZ के दावे की अस्वीकृति के रूप में देखा।

कांग्रेस का आरोप
महुआ मोइत्रा को IOC की ओर से दिए गए जवाब का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पूछा, “क्या अडानी पोर्ट्स ने अनजाने में खेल को अंतिम रूप देने से पहले प्रकट कर दिया? क्या एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर स्पष्ट रूप से उस दिशा को इंगित नहीं करता है जिसमें आईओसी को आगे बढ़ाया जा रहा है?”

IOC भारत का सबसे बड़ा रिफाइनर और ईंधन खुदरा विक्रेता है और सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े और सबसे अधिक लाभदायक उपक्रमों में से एक है। उसने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियां एलपीजी आयात टर्मिनलों को किराए पर लेने के लिए टेंडर आमंत्रित नहीं करती हैं। इसके बजाय उनके मूल्यांकन के आधार पर निर्णय लेती हैं।

IOC ने कहा, “आईओसी देश के कोने-कोने में एलपीजी की आपूर्ति की क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित आधार पर विभिन्न बंदरगाहों के साथ करार करती है।” IOC ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि यह सरकार के स्वामित्व वाले विशाखापत्तनम बंदरगाह से व्यवसाय से दूर हट रही है। IOC ने कहा कि कंपनी वर्तमान में उस बंदरगाह के माध्यम से लगभग 0.7 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) एलपीजी का आयात करती है और बंदरगाह का उपयोग जारी रहेगा।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...