10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयफरवरी में सता रही गर्मी तो मार्च में क्या होगा? रविवार का...

फरवरी में सता रही गर्मी तो मार्च में क्या होगा? रविवार का रिकॉर्ड देख चकरा जाएगा माथा

Published on

नई दिल्ली

फरवरी के महीने में मार्च जैसा मौसम होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से तेजी से दिन का पारा चढ़ा है। इसी का नतीजा है कि रविवार दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। फरवरी के महीने में आमतौर पर 30 डिग्री से नीचे ही तापमान रहता है। रविवार जो तापमान दर्ज किया गया वह इस मौसम के औसत से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। साथ ही दो साल में फरवरी का सर्वाधिक तापमान है। मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

2009 से 2022 के बीच सात बार ऐसा हुआ है जब फरवरी के पूरे महीने में तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं गया। वहीं 5 बार ऐसा भी रहा जब फरवरी के महीने में तापमान 29 डिग्री से कम रहा। दिल्ली में पिछले 6 फरवरी की बात है जब अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते एक दशक यानी 10 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग की ओर से जो अनुमान लगाया गया था उससे भी अधिक तापमान बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार शुरुआती 15 दिन काफी गर्म और बिना कोहरे वाले रहे। अब भी गर्मी बरकरार है। तापमान अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दरअसल हवाओं की गति कम हो गई है। इस समय कमजोर हवाएं उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही हैं। इन हवाओं में नमी अधिक होती है। इन हवाओं की वजह से नमी का स्तर करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा है।

IMD के अनुसार रविवार न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग ने बताया कि शाम छह बजे दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 332 पर बना रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...