17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedTRAI का नया आदेश! 10 अंक वाले ये मोबाइल नंबर अगले 30...

TRAI का नया आदेश! 10 अंक वाले ये मोबाइल नंबर अगले 30 दिनों में हो जाएंगे बंद!

Published on

नई दिल्ली

दूरसंचार नियायक प्राधिकरण यानी TRAI ने एक नया आदेश दिया है, जिससे टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ लगाम लगाई जा सके। ट्राई की ओर से मोबाइल फोन यूजर्स को परेशान करने वाले प्रमोशनल मैसेज भेजने के खिलाफ सख्त हो गई है। ट्राई ने साफ किया कि टेलीकॉम कंपनियों को प्रचार के लिए भेजे जाने वाले अनरजिस्टर्ड 10 अंक वाले मोबाइल नबंर का इस्तेमाल न किया जाए। बता दें कि नार्मल कॉल और प्रमोशनल कॉल के बीच अंतर रखने के लिए टेलीमार्केटिंग कंपनयों को खास तरह का नंबर जारी किया जाता है। जिससे यूजर्स आम कॉल और प्रमोशनल कॉल के बीच फर्क पहचान सके। हालांकि कई टेलीकॉम कंपनियों नियमों के खिलाफ जाकर नॉर्मल 10 डिजिट वाले नंबर से प्रमोशन मैसेज या कॉल करती है, जो नियमों के खिलाफ है।

नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
इस नियम के उल्लंघन पर ट्राई सख्त हो गया है। ट्राई की तरफ से नया आदेश जारी करके कहा गया है कि टेलीमार्केटिंग कंपनियां 30 दिनों के भीतर ऐसे 10 नंबर वाले प्रमोशनल कॉल और मैसेज को बंद कर दें। अगर इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, तो टेलीमार्केटिंग एजेंसियों के लिए खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्राई की ओर से सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 30 दिनों के भीतर इन नियमों का लागू करने का निर्देश दिया है।

न करें ये काम वरना बंद हो जाएगा मोबाइल नंबर
अगर आप भी अपने 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर का इस्तेमाल प्रमोशन मैसेज या फिर कॉलिंग के लिए करते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें। वरना 30 दिनों के भीतर आपके 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर का बंद कर दिया जाएगा। टेलीमार्केटिंग कंपनियों में काम करने वाले यूजर्स को पर्सनल मोबाइल नंबर की बजाय कंपनी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से प्रमोशनल कॉलिंग करना चाहिए।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...